गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर हीरो बन रोमांस कर रहा था युवक, पुलिस बाइक समेत उठा ले गई-Video

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक कपल चलती बाइक पर रोमांस कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया और बाइक भी जब्त कर ली। 
 | 
BANGLURU
लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने के लिए तरह-तरह के काम करते हैं। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए, जिनमें लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर स्टंट करते नजर आए। ऐसा ही एक और मामला बेंगलुरु से सामने आया है, जहां एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में बैठाकर सड़क पर बाइक चलाता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद शख्स अब मुश्किल में है। Read also:-UP : हाईवे पर पुल से नीचे गिरी बस, हादसे में मेरठ निवासी की मौत, 20 से ज्यादा घायल; दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का और लड़की बाइक चला रहे हैं लेकिन दोनों सामान्य तरीके से बाइक नहीं चला रहे हैं। लड़की लड़के के सामने गोद में बैठी है। दोनों चलती बाइक पर रोमांस कर रहे हैं। इस वीडियो को एक कार सवार ने रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

 


वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस सक्रिय हो गई और बाइक सवार शख्स की तलाश शुरू कर दी। जांच के बाद नंबर प्लेट के आधार पर उस व्यक्ति का पता लगाया गया और येलहंका पुलिस ने मामला दर्ज किया। शख्स की पहचान 21 वर्षीय कैब ड्राइवर सिलंबरसेन के रूप में हुई है।

 

बेंगलुरु पुलिस ने आईपीसी की धारा 279 और धारा 184, 189, 129, 177 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और बाइक  भी जब्त कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने ऐसे स्टंट करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क रोमांस की जगह नहीं है, कृपया सड़क पर ऐसे स्टंट करने से बचें। 

 KINATIC

बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार लड़के की फोटो शेयर की है, इस पर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि लड़की को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया? एक ने लिखा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सामान्य ज्ञान पारिवारिक माहौल और स्कूल से आता है, जिसे उसके कार्यों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। एक ने लिखा कि कानून तोड़ने में लड़की का भी हाथ था, उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।