UP : हाईवे पर पुल से नीचे गिरी बस, हादसे में मेरठ निवासी की मौत, 20 से ज्यादा घायल; दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के बरेली में आज एक बस फ्लाईओवर से गिर गई। हादसे में एक यात्री की मौत की खबर है। लोगों ने बचाव अभियान चलाया और घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सभी की जान खतरे से बाहर है। 
 | 
BLY
उत्तर प्रदेश के बरेली में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सुबह करीब 3 बजे एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुआ। बस फ्लाईओवर से करीब 18 फीट नीचे गिरी। एक यात्री की मौत की खबर है। 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं जिनका इलाज चल रहा है। READ ALSO:-हेलीकॉप्टर क्रैश में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत, विदेश मंत्री भी नहीं रहे, पहाड़ी पर मिला हेलीकॉप्टर का मलबा...

 

बस बलिया से दिल्ली की ओर जा रही थी। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।  पुलिस ने लोगों की मदद से यात्रियों को क्षतिग्रस्त बस से बाहर निकाला। मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी पहुंचीं। नीचे गिरने से बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। अधिकतर यात्रियों के सिर में चोट लगी।

 


डीएम और एसएसपी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा फतेहगंज थाना क्षेत्र में आने वाले बलिया फ्लाईओवर पर हुआ। क्रेन से बस को सीधा कर रास्ता खुलवाया गया। हादसे में मरने वाले शख्स की पहचान मेरठ निवासी प्रेम किशन के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम रवीन्द्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान दुर्घटनास्थल पर पहुंचे।

 KINATIC

उन्होंने जिला अस्पताल और निजी अस्पताल में जाकर घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि करीब 35 यात्रियों को बचा लिया गया है। घायलों से मिलने के बाद डीएम रवींद्र कुमार ने मीडिया को बताया कि यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है। सिर्फ एक यात्री की मौत हुई है। सभी घायलों को हरसंभव सहायता एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएंगे। हादसा क्यों हुआ इसकी भी गहनता से जांच की जाएगी।

 

हादसे में घायल इन लोगों की हालत गंभीर 
  • अरंजू देवी पत्नी सोनी निवासी रिठाला थाना विजय विहार मवाना दिल्ली। 
  • गीता देवी पत्नी प्रमोद निवासी रिठाला थाना विजय विहार मवाना दिल्ली। 
  • सोनू पुत्र प्रमोद निवासी रिठाला थाना विजयविहार मवाना दिल्ली। 
  • शरीफ अहमद पुत्र शहीद अहमद निवासी रथमंजरी थाना देवरनिया जनपद बरेली।
  • सुमित गोस्वामी पुत्र रामलल्लन गोस्वामी, निवासी ग्राम मुरैनी, थाना महराजगंज, जिला रायबरेली।
  • अभय सिंह पुत्र राजकमल निवासी असरफाबाद थाना महराजगंज जनपद रायबरेली।

 whatsapp gif

हादसे में इन लोगों के घायल होने की खबर
  • अभिनव सिंह पुत्र राजबहादुर सिंह निवासी असरफाबाद थाना महराजगंज रायबरेली।
  • धीरेन्द्र कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी रैयापुर थाना ऊंचाहार, रायबरेली।
  • अभिषेक सिंह पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊंचाहार जिला रायबरेली।
  • आकाश पुत्र राजबहादुर निवासी रैयापुर थाना ऊंचाहार रायबरेली
  • मोहम्मद यूसुफ पुत्र तुफैल अहमद निवासी ग्राम फाजिलपुर थाना नवाबगंज बरेली।
  • अतुल सिंह पुत्र देवमणि निवासी ताजुद्दीनपुर थाना महराजगंज,रायबरेली।
  • सोहेल अली पुत्र कल्लूशाद निवासी मसीद बालीनगर थाना नवाबगंज बरेली।
  • साबिर अली पुत्र शकील शाह निवासी मसिदहबलीनगर थाना नवाबगंज बरेली
  • अनुज वर्मा पुत्र राकेश निवासी ग्राम समरौता, रायबरेली।
  • हर्ष श्रीवास्तव पुत्र जय प्रकाश श्रीवास्तव निवासी बरुआ चौराहा,रायबरेली।

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।