MiG-21 Crashed : मिग-21 फाइटर प्लेन क्रैश में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की मौत, जैसलमेर के पास हुआ हादसा
MiG-21 Crashed : जैसलमेर के एसपी अजय सिंह ने बताया सैम थाना क्षेत्र के डेजर्ट नेशनल पार्क इलाके में यह घटना हुई है।
Fri, 24 Dec 2021
| 
MiG-21 Fighter Aircraft Crashed : इंडियन एयरफोर्स (Indian Airforce) का लड़ाकू विमान MiG-21 राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अब खबर आ रही है कि विमान के पायलट की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है।
विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की मौत
जानकारी के अनुसार MiG-21 में भारतीय वायुसेना में विंग कमांडर हर्षित सिन्हा की मौत हो गई है। MiG-21 विमान को हर्षित सिन्हा उड़ा रहे थे। वायुसेना द्वारा पायलट के बारे में अभी अपडेट नहीं किया गया है।
जानकारी के अनसार राजस्थान के जैसलमेर के पास यह हादसा हुआ है। इस बारे में जैसलमेर के एसपी अजय सिंह ने बताया सैम थाना क्षेत्र के डेजर्ट नेशनल पार्क इलाके में यह घटना है। जानकारी हो कि विमान मिग विमान 1960 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुआ। उसके बाद से इसके अपडेट वर्जन आते गए। also read : MiG-21 Crashed : IAF का लड़ाकू विमान मिग-21 राजस्थान के जैसलमेर के पास क्रैश, पायलट की तलाश शुरू
2016 से अब तक 27 विमान दुर्घनाग्रस्त
यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। भारतीय वायुसेना ने 2016 से अब तक अपने 27 लड़ाकू विमानों को खो दिया है। इन विमानों में मिग के अलावा दूसरे लड़ाकू जहाज शामिल हैं। इनमें कई पायलट की जान भी जा चुकी है।
वायुसेना ने दी जानकारी
इस बारे में भारतीय वायुसेना द्वारा ट्वीट किया गया है। जिसमें बताया कि शुक्रवार रात 8:30 बजे करीब भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान उड़ान के दौरान पश्चिमी सेक्टर में क्रैश हो गया है। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
सीडीएस रावत का हैलीकॉप्टर भी हुआ था क्रैश
जानकारी हो कि इसी महीने भारतीय वायुसेना ो MI-17V5 जो सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित अन्य अधिाकरियों को तमिलनाडु स्थित एक कार्यक्रम में ले जा रहा था। कुन्नूर जिले में हैलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। जिसमें जनरल रावत सहित हैलीकॉप्टर में सभी लोगों की मौत हो गई थी।
इस मामले में हैलीकॉप्टर से मिले ब्लैकबॉक्स की जांच शुरू कर दी गई है। इसके परिणाम कब तक आएंगे। यह अभी निश्चित नहीं है।