Weather Updates: गर्मी से तपने लगी दिल्ली, आसमान से बरस रही आग! पारा 43 के पार, जानें आज का मौसम का हाल

देशभर में मौसम की ताजा खबर 13 मई 2023, दिल्ली से लेकर हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तक, आपके राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल...
 | 
weather news
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। तापमान 44-45 डिग्री के आसपास रह रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में आज भी कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने कहा कि आज शाम से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।READ ALSO:-मेरठ नगर निकाय चुनाव परिणाम: 10वें राउंड में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने BJP-SP से बनाई बढ़त; AIMIM के मेयर प्रत्याशी अनस आगे

 

दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। कई जगहों पर लू के हालात बन गए हैं। पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश में पारा 43 से ऊपर दर्ज किया गया। वहीं, राजस्थान में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। यहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक रविवार से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।

 


इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज त्रिपुरा और मिजोरम में बारिश की संभावना है. वहीं, मणिपुर, नागालैंड, असम के कई इलाकों में 14 मई को भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना है। इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को 12-14 मई के बीच समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

 monika

अगले तीन दिनों के दौरान इन राज्यों में हीटवेव जैसे हालात रहने वाले हैं। राजस्थान में आज से भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ में भी अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। वहीं, 15 और 16 मई को बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में भी 14 से 16 मई के बीच इस प्रकार की स्थिति बनी रहने वाली है।

 

price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।