मेरठ नगर निकाय चुनाव परिणाम: 10वें राउंड में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने BJP-SP से बनाई बढ़त; AIMIM के मेयर प्रत्याशी अनस आगे

 मेरठ नगर निगम में 15 मेयर और 90 वार्ड पार्षदों के लिए मैदान में उतरे 522 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा  परतापुर कताई मिल में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है।
 | 
MEERUT
मेरठ नगर निगम में 15 मेयर और 90 वार्ड पार्षदों के लिए मैदान में उतरे 522 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। परतापुर कताई मिल में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती चल रही है। पश्चमी उत्तर प्रदेश में BJP की साख पर सवाल बन गया है कि मेरठ मेयर की सीट पर कमल खिलेगा या 2017 की तरह BJP भी मायूस होगी, यह आज तय हो जाएगा। READ ALSO:-कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग के रुझान कांग्रेस बहुमत के पार, पार्टी ने सभी विधायकों को बेंगलुरु बुलाया

 

एआईएमआईएम (AIMIM) प्रत्याशी अनस आगे, BJP दूसरे नंबर पर
पहले दौर में कुल 10 वार्डों के वोटों की गिनती की गई। ओवैसी की पार्टी AIMIM के अनस आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर BJP के हरिकांत अहलूवालिया हैं। अनस को कुल 2396 वोट, हरिकांत को 2307 वोट, SP की सीमा प्रधान को 1363 वोट मिले हैं। 

 मेरठ में नगर निगम मतगणना स्थल का जायजा लेने के लिए DM और SSP पहुंचे।

अपडेट...
  • शुरुआती रुझानों में पोस्टल बैलेट की गिनती में SP की मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान आगे चल रही थीं। बाद में पीछे हट गए।
  • पार्षद सीटों पर BJP 35, BSP 25 सीटों पर, SP 15 सीटों पर और निर्दलीय 12 सीटों पर आगे है। 
  • डीएम व एसएसपी ने नगर निगम के मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

monika

मेरठ की मेयर सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और गठबंधन की SP प्रत्याशी सीमा प्रधान के बीच है। 2012 में मेयर रह चुके हरिकांत अहलूवालिया पर BJP ने दावा ठोका है। पंजाबी चेहरे हरिकांत अहलूवालिया ने 2012 में SP के रफीक अंसारी को हराकर मेयर सीट पर कब्जा किया था। SP इस बार निकाय चुनाव RLD, आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर लड़ रही है। गठबंधन ने SP से सीमा प्रधान को उम्मीदवार बनाया है। सीमा प्रधान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। सरधना फिलहाल SP से विधायक अतुल प्रधान की पत्नी हैं। अतुल प्रधान ने 2022 के चुनाव में BJP के फायरब्रांड नेता संगीत सोम को हराकर सरधना सीट पर जीत हासिल की है। दोनों में कड़ा मुकाबला है। सारा खेल दलित मुसलमानों के वोटों पर टिका है। 
price
15 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा
मेरठ मेयर सीट के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। BJP से पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, SP गठबंधन से सीमा प्रधान, बसपा से मुस्लिम चेहरा हशमत मलिक, कांग्रेस से मुस्लिम चेहरा नसीम कुरैशी, आम आदमी पार्टी से ऋचा सिंह, AIMIM से अनस प्रमुख दलों के मेयर उम्मीदवार हैं। 2017 में यहां की मेयर सीट पर BSP ने कब्जा किया था। बसपा से हस्तिनापुर विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा ने मेयर का चुनाव जीत लिया है. बाद में सुनीता वर्मा अपने पति के साथ बसपा छोड़कर SP में शामिल हो गईं। 2017 के चुनाव की बात करें तो BSP से सुनीता वर्मा ने मेरठ सीट पर BJP की दिग्गज नेता कांता कर्दम को हराकर जीत हासिल की थी। SP प्रत्याशी दीपू मनोठिया अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। BJP ने इस सीट को जीतने के लिए अपनी पूरी फौज लगा दी थी, लेकिन दलित-मुस्लिम समीकरण के कारण वह सीट हार गई। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।