कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम: चुनाव आयोग के रुझान कांग्रेस बहुमत के पार, पार्टी ने सभी विधायकों को बेंगलुरु बुलाया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 118 सीटों पर, बीजेपी 73 सीटों पर, जेडीएस 25 सीटों पर और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस फिलहाल 113 के बहुमत के निशान से आगे चल रही है। 
 | 
KARNATAK
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, कांग्रेस 118 सीटों पर, BJP 73 सीटों पर, जेडीएस 25 सीटों पर और अन्य 8 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस फिलहाल 113 के बहुमत के निशान से आगे चल रही है। कांग्रेस को 43.2%, बीजेपी को 36% और JDS को 13% वोट मिलते दिख रहे हैं। READ ALSO:-कर्नाटक चुनाव परिणाम लाइव अपडेट: रुझानों में कांग्रेस की 121 सीटों पर आगे, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

 

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने रुझानों को देखते हुए अपने सभी विधायकों को बेंगलुरु पहुंचने को कहा है। दूसरी ओर, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि न तो भाजपा और न ही कांग्रेस ने उनसे संपर्क किया है।

 दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में जश्न के दौरान एक नेता पटाखा जलाते वक्त बाल-बाल बचे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम अपडेट...

 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव में और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट पर आगे चल रहे हैं।

 

JDS नेता कुमारस्वामी चन्नपटना सीट से आगे चल रहे हैं.
सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र ने कहा कि मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा, 'जय बजरंगबली, तोड़ दी भ्रष्टाचार की पाइप'।

 

10 में से 5 एग्जिट पोल में त्रिशंकु विधानसभा
एग्जिट पोल की बात करें तो 10 में से 5 ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। चार में कांग्रेस को सबसे बड़ी पार्टी और एक में BJP को सबसे बड़ी पार्टी घोषित किया गया है। 

 कांग्रेस नेता प्रियंका ने शिमला और जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने बेंगलुुरु में मंदिर में दर्शन किए।

रिकॉर्ड वोटिंग के बाद इसके पैटर्न से भी कुछ साफ नहीं है. कांग्रेस, बीजेपी, जेडीएस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. राज्य में अब तक 14 विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 8 चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ा, जिसमें 1962 में कांग्रेस सिर्फ एक बार सत्ता में लौटी। वहीं, पांच चुनावों में वोट प्रतिशत कम रहा, जिसमें एक बार बीजेपी की सत्ता में वापसी हुई।

 monika

38 साल तक राज्य में सत्ता की पुनरावृत्ति नहीं हुई
38 साल से राज्य में सत्ता की पुनरावृत्ति नहीं हुई है। पिछली बार 1985 में सत्ता में रहते हुए रामकृष्ण हेगड़े के नेतृत्व वाली जनता पार्टी ने चुनाव जीता था। वहीं, पिछले पांच चुनावों (1999, 2004, 2008, 2013 और 2018) में से किसी एक पार्टी को केवल दो बार ही बहुमत मिला था। (1999, 2013)। 2004, 2008, 2018 में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी। उसने बाहरी समर्थन से सरकार बनाई।

 price

पहली बार 73.19% वोटिंग, पिछले चुनाव से 1% ज्यादा
10 मई को 224 सीटों के लिए 2,615 उम्मीदवारों के पक्ष में 5.13 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला था। चुनाव आयोग के अनुसार, कर्नाटक में 73.19% मतदान दर्ज किया गया है। यह 1957 के बाद राज्य के चुनावी इतिहास में सबसे ज्यादा है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।