विदेशी पर्यटकों का समूह ऋषिकेश में गंगा में क्या कर रहा है? विदेशियों की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो हुआ वायरल

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विदेशी (पुरुष-महिला) पर्यटकों का एक ग्रुप गंगा में नहा रहा है। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है कि ऋषिकेश को भी गोवा की तरह बनाया जा रहा है। 
 | 
RISHIKESH
ऋषिकेश एक धार्मिक स्थान है, यहां बड़ी संख्या में लोग धार्मिक अनुष्ठान के लिए आते हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों में ऋषिकेश देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में एक पर्यटक स्थल के रूप में मशहूर हो गया है। सोशल मीडिया पर ऋषिकेश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ विदेशी महिला और पुरुष कम कपड़ों में गंगा में नहाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। READ ALSO:-मेरठ: डांस करते हुए लड़की की मौत, बहन की हल्दी की रस्म चल रही थी; डांस करते हुए अचानक गिरी, फिर उठ न पाई-Video

 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है
एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया, ऐसी चीजें अब ऋषिकेश में हो रही हैं और जल्द ही यह एक मिनी बैंकॉक बन जाएगा। वीडियो में विदेशी पर्यटकों का एक समूह (महिला और पुरुष) कम कपड़ों में गंगा में डुबकी लगाता नजर आ रहा है। 

 


ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में विदेशी महिलाएं बिकिनी पहने हुए हैं और लड़के शॉर्ट्स में हैं। सभी लोग गंगा किनारे मस्ती करते और नहाते नजर आ रहे हैं। कम कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने आपत्ति जताई है। 

 KINATIC

वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया कि ऋषिकेश अब धर्म, अध्यात्म और योग की नगरी नहीं रही। यह गोवा बन गया है। ऋषिकेश में ऐसी रेव पार्टियों/ज़ोंबी संस्कृति को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है? क्या इसीलिए देवभूमि को जाना जाता है? इससे पहले कि वे इस पवित्र शहर को नष्ट कर दें, कुछ करने की ज़रूरत है। इस पोस्ट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग किया गया है। 

 whatsapp gif

वीडियो में एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये लोग यहां के लोगों की जीवनशैली और संस्कृति को देखने के लिए भारत घूमने आते हैं, तो उन्हें उनके जैसा ही होना चाहिए, है ना? आप यहां अपनी परंपरा क्यों अपना रहे हैं? एक अन्य ने लिखा कि जब विदेशी पर्यटक आएंगे तो हमें कुछ हद तक समझौता करना होगा। एक ने लिखा कि धर्म की नगरी में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।