मेरठ: डांस करते हुए लड़की की मौत, बहन की हल्दी की रस्म चल रही थी; डांस करते हुए अचानक गिरी, फिर उठ न पाई-Video

 मेरठ में डांस के दौरान मौत का मामला शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सामने आया है।अपनी चचेरी बहन की शादी में डांस करते समय एक लड़की की मौत से शादी वाले घर में खुशियां मातम में बदल गई।
 | 
MRT
मेरठ में बहन के हल्दी कार्यक्रम के दौरान छोटी बहन की मौत हो गई. डांस करते वक्त वह अचानक गिर गईं। घर की महिलाओं ने उसे उठाने की बहुत कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी जान चली गयी। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर की गली नंबर 2 का है। READ ALSO:-UP : दुष्कर्म के बाद लड़की के गाल पर लिखा अपना नाम, शादी से इनकार पर बंधक बना 3 दिन तक खेला हैवानियत का गन्दा खेल

 

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अहमदनगर गली नंबर-2 निवासी महताब के छोटे भाई आफताब की बेटी की बारात रविवार रात आनी थी। इसके चलते घर में हल्दी की रस्म का कार्यक्रम चल रहा था।

 


कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की चचेरी बहन रिम्शा और मोहल्ले की कुछ अन्य लड़कियां डीजे पर डांस कर रही थीं, तभी दुल्हन की बहन रिम्शा डांस करते-करते गिर गईं। साथ में डांस कर रही लड़कियों ने उसे उठाने की बहुत कोशिश की। जब रिम्शा नहीं उठी तो लड़कियों ने शोर मचा कर बाकि घर वालों को बुलाया।

 KINATIC

इस दौरान घर में चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद परिजन रिम्शा को एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने रिम्शा को मृत घोषित कर दिया। रिम्शा की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, परिजनों ने फिलहाल शादी का कार्यक्रम रोक दिया है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।