उत्तराखंड: सीएम धामी ने ईद के दिन बदले हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के इन 15 स्थानों के नाम
औरंगजेबपुर बना शिवाजी नगर, मियांवाला हुआ रामजीवाला, जनभावना और संस्कृति का दिया हवाला
Mar 31, 2025, 22:22 IST
|

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के चार जिलों - हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में स्थित 15 विभिन्न स्थानों के नाम बदल दिए हैं। यह घोषणा मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार, 31 मार्च, 2025 को, ईद के दिन की।READ ALSO:-देहरादून में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, सहारनपुर से सप्लाई का खुलासा
नाम परिवर्तन के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय जनभावनाओं, भारतीय संस्कृति और विरासत के अनुरूप लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महान व्यक्तियों से प्रेरणा दिलाना है।
जिन चार जिलों में नामों में बदलाव किया गया है, उनमें से कई नाम ऐसे थे जो एक विशेष धर्म के लोगों से जुड़े हुए थे। यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर काफी विवाद चल रहा है।
हरिद्वार में बदले गए नाम:
-
औरंगजेबपुर - शिवाजी नगर
-
गाजीवाली - आर्य नगर
-
चांदपुर - ज्योतिबा फुले नगर
-
मोहम्मदपुर जट - मोहनपुर जट
-
खानपुर कुर्सली - अंबेडकर नगर
-
इदरीशपुर - नंदपुर
-
खानपुर - श्रीकृष्णपुर
-
अकबरपुर फाजलपुर - विजयनगर
देहरादून में बदले गए नाम:
-
मियांवाला - रामजीवाला
-
पीरवाला - केसरी नगर
-
चांदपुर खुर्द - पृथ्वीराज नगर
-
अब्दुल्लापुर - दक्षनगर
नैनीताल में बदले गए नाम:
-
नवाबी रोड - अटल मार्ग
-
पनचक्की से आईटीआई मार्ग - गुरु गोवलकर मार्ग
ऊधमसिंह नगर में बदला गया नाम:
-
नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी - कौशल्या पूरी
मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस फैसले की जानकारी साझा की। पोस्ट में कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए इन चार जिलों के विभिन्न स्थानों के नामों में परिवर्तन की घोषणा की है। यह कदम राज्य सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।
