उत्तराखंड : नैनीताल में बड़ा हादसा, 32 यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में; 5 यात्रियों की हुई मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के नैनीताल में बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर SDRF और NDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। घायल यात्रियों को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। बस में सफर कर रहे सभी यात्री हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले हैं। 
 | 
NANITAL
घटना स्थल से घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों की खोज के लिए SDRF और NDRF की टीम घटना स्थल पर बचाव अभियान चला रही है। बस किन कारणों से खाई में गिरी है। अभी इसका पता नहीं चल सका है। अस्पताल में भर्ती कई घायल यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। READ ALSO:-UP : यहां बन रहा है उत्तर प्रदेश का तीसरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का पहला रोपवे! जानिए अभी तक कितना हुआ है निर्माण?


चलाया जा रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
घटनास्थल से पता चला कि बस में 32 लोग सवार थे। जो हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आए हुए थे। जहां उनकी बस रविवार रात अनियंत्रित होकर खाई में गिर गईं। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है। बाकी यात्रियों का देर रात तक रेस्क्यू कर निकाला जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 whatsapp gif

पिथौरागढ़ में बोलेरो के ऊपर गिरी चट्टान
वहीं, दूसरी ओर रविवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया. पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मार्ग में एक बोलेरो के ऊपर पहाड़ की चट्टान गिर गई। इस हादसे में चालक समेत 9 लोगों के मरने की आशंका जताई गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही SSB, सेना, SDRF की टीम मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गई। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।