देहरादून: रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती, पुलिस मुख्यालय के बगल से 20 करोड़ का माल कैसे उड़ा ले गए डकैत?
गुरुवार को लुटेरों के एक गिरोह ने देहरादून में बंदूक की नोक पर एक ज्वेलरी शोरूम को लूट लिया। डकैती की इस घटना पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि जिस वक्त डकैती की यह घटना हुई उस वक्त राष्ट्रपति भी शहर में मौजूद थे। फिलहाल पुलिस लुटेरों की पहचान करने में जुटी है।
Nov 10, 2023, 17:47 IST
| 
उत्तराखंड स्थापना दिवस के दौरान लुटेरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस की नाक के नीचे से लुटेरों ने करीब 20 करोड़ रुपये का माल लूट कर ले गए। यह घटना उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मुख्य बाजार में हुई। यहां लुटेरों ने रिलायंस ज्वेल्स शोरूम को निशाना बनाया और करोड़ों की ज्वेलरी आसानी से अपने बैग में रख ली और मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। Read also:-Muzaffarnagar Slapping Case : राज्य सरकार उचित योजना के तहत बच्चे की पढ़ाई का खर्च उठाए...मुजफ्फरनगर थप्पड़ कांड में सुप्रीम कोर्ट का आदेश
जानकारी के मुताबिक, जिस शोरूम में लुटेरों ने इस डकैती को अंजाम दिया वह पुलिस हेड क्वार्टर और सचिवालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है। इतना ही नहीं डकैती से कुछ ही देर पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला भी कुछ ही दूरी से गुजरा था। इस मौके पर चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे। इसके बावजूद चोरों ने आसानी से इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया और फरार हो गये।
Uttarakhand | SSP Dehradun Ajay Singh said that the robbers, who looted gold and silver jewellery worth about Rs 20 crore, left the bike and ran away after getting information from the police due to checking at various places. Police have recovered two bikes of the robbers. https://t.co/n2tu7WbS9w
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) November 10, 2023
यह पूरी घटना गुरुवार की है जब शहर की सबसे व्यस्त सड़क वीआईपी राजपुर रोड पर स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम सुबह खुला हुआ था। शोरूम खुलने के महज 5 मिनट के अंदर लुटेरे शोरूम में घुस गए और अंदर मौजूद 11 कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद लुटेरों ने कर्मचारियों से वहां रखे सभी आभूषण उठाने को कहा। उन्होंने सारी जूलरी बैग में भर ली और करीब 31 मिनट बाद वहां से भाग गए।
कर्मचारियों को किचन में किया बंद
लुटेरों ने ज्वेलरी शोरूम के स्टाफ के हाथ बांधकर उन्हें किचन में बंद कर दिया और धमकी दी कि आधे घंटे से पहले कोई नहीं निकलेगा। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत 4 टीमें बनाईं और उन्हें इस पूरी घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जब शोरूम में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो पता चला कि सर्जिकल मास्क पहने हुए कुल 5 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
लुटेरों ने ज्वेलरी शोरूम के स्टाफ के हाथ बांधकर उन्हें किचन में बंद कर दिया और धमकी दी कि आधे घंटे से पहले कोई नहीं निकलेगा। जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पूरे विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत 4 टीमें बनाईं और उन्हें इस पूरी घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी। जब शोरूम में लगे सीसीटीवी को खंगाला गया तो पता चला कि सर्जिकल मास्क पहने हुए कुल 5 लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा के बावजूद इतनी बड़ी घटना से पूरे शहर में डर का माहौल है। फिलहाल पुलिस इसी तरह की अन्य लूट की घटनाओं की जांच कर रही है और पुलिस को बिहार के एक गैंग पर शक है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।