यमुना नदी में गिरी कार, छह लोगों की दर्दनाक मौत; मरीज को उपचार के लिए उत्तरकाशी से देहरादून ले जा रहे थे

 घटना बीती रात की है। हादसे की जानकारी पुलिस को आज शाम मिली। कार में सवार छह लोग परिवार के किसी बीमार सदस्य का इलाज कराने देहरादून जा रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। 
 | 
UTTAR KASHI
उत्तरकाशी के मोरी से एक बीमार युवक को इलाज के लिए देहरादून ला रहे छह लोगों की कार के यमुना नदी में गिरने से मौत हो गई। मृतकों में एक बीमार युवक, उसकी पत्नी और बड़ा भाई, दो ग्रामीण और कार चालक शामिल हैं। हादसा नैनबाग के अगलाड़ पुल के पास हुआ। इसका खुलासा घटना के करीब 16 घंटे बाद बुधवार शाम को हुआ, जब जंगल में बकरी चराने गए स्थानीय ग्रामीणों की नजर कार पर पड़ी।READ ALSO:- दस्यु सुंदरी के नाम से मशहूर सीमा परिहार को 4 साल जेल की सजा, कोर्ट ने सुनाई सजा; जानिए चंबल के बीहड़ से बिग बॉस तक का सफर

 

जिस जगह हादसा हुआ वहां एक मोड़ है। ऐसे में आशंका है कि मोड़ पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार नदी में जा गिरी। कैम्पटी थाना पुलिस के मुताबिक, शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि एक कार यमुना नदी में गिर गयी है। कार में एक महिला समेत छह लोगों के शव मिले। जांच में पता चला कि मोरी के मोटाड़ गांव निवासी राजपाल सिंह (28) को मंगलवार रात पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई।

 


राजपाल का इलाज कराने के लिए उनकी पत्नी जसीला देवी (25) और बड़े भाई प्रताप सिंह (30) गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र सिंह (28) की कार से रात करीब साढ़े नौ बजे देहरादून के लिए निकले। उसके साथ देवली निवासी दो ग्रामीण विनोद (35) और मुन्ना (38) भी थे।

 KINATIC

नैनबाग में अगलाड़ पुल के पास कार यमुना नदी में गिर गई। इससे सभी की मौके पर ही मौत हो गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी नैनबाग ले जाया गया है। कैम्पटी थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि हादसा रात करीब 12.30 बजे होने की आशंका है। जहां हादसा हुआ वहां एक मोड़ है। हालांकि, हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।