Weather update: लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट हुआ जारी

 मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 
 | 
UP
आने वाले दिनों में लगभग पूरा उत्तर प्रदेश भारी बारिश की चपेट में आने वाला है  पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसी क्रम में बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराईच, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहाँपुर और आसपास के इलाकों में बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट रहने को कहा गया है। वहीं, लखनऊ समेत 50 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। READ ALSO:-उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाना पीड़ितों का हाल, बांटी राशन किट, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई निरीक्षण

 

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मानसून टर्फ बीकानेर, अलवर, ग्वालियर, सीधी, डाल्टनगंज, शांतिनिकेतन से होकर गुजर रहा है। मध्य पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों पर एक चक्रवाती दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके चलते दक्षिणी उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर चक्रवाती स्थिति बनी हुई है। अब अधिक से बहुत अधिक बारिश के आसार हैं। आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। चक्रवात के कारण बारिश जारी रहेगी। 

 monika

शुक्रवार को बारिश नहीं हुई
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को बारिश नहीं हुई। दिन में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश को छोड़कर पूरा दिन सूखा रहा। बादलों की आवाजाही जारी रही। बीच-बीच में हल्की से लेकर तेज धूप निकलने से उमस की स्थिति भी बन गई। शाम तक बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।