उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाना पीड़ितों का हाल, बांटी राशन किट, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई निरीक्षण

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों का हाल जाना और उन्हें राशन किट बांटी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण भी किया। 
 | 
SAHARANPUR
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से हेलीकॉप्टर से चिलकाना पहुंचे। यहां राशन किट बांटकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई निरीक्षण भी किया। READ ALSO:-मेरठ : तटबंध टूटने से 15 गांवों में घुसा गंगा का पानी, गांव वालों में दहशत, SDRF और PAC तैनात, हस्तिनापुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा,

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने सहारनपुर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ राहत शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने राहत का आश्वासन दिया। वह अब अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वह दिल्ली हाईवे पर भी कांवड़ मार्ग का जायजा लेने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री करीब दो घंटे तक सहारनपुर में रहने वाले हैं। वह हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों और कांवड़ यात्रा मार्ग का हवाई निरीक्षण करते हुए गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट जाएंगे। 

 

40 कॉलोनियों में पानी भर गया, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
सहारनपुर में 8 जुलाई से लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण यमुना समेत सभी नदियां उफान पर हैं. भारी जलजमाव के कारण जिले की करीब 40 कॉलोनियां बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

 monika

मुख्यमंत्री दोपहर 1.15 बजे विमान से सरसावा एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर से जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया गया। डेढ़ बजे सहारनपुर पुलिस लाइन आये। दोपहर 1.40 बजे उन्होंने जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। आवास विकास के बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों के साथ बैठक भी की। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।