सड़क पर आपस में भिड़ गई BJP महिला कार्यकर्ता, जमकर हुई मारपीट और चले घूसे और थप्पड़, देखें Video

जालौन BJP द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब आधे घंटे तक चले इस हाईप्रोफाइल ड्रामा कम मारपीट को देखकर पुलिस भी तमाशबीन बनी रही। बाद में BJP कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया।
 | 
JALOUN
उत्तर प्रदेश के जालौन में बीच सड़क पर महिलाओं के आपस में लड़ने का मामला सामने आया है। ये सभी महिलाएं BJP कार्यकर्ता हैं और पार्टी के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई थीं। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाएं किस तरह एक दूसरे को घसीट-घसीट कर एक दूसरे पर  घूसे और थप्पड़ बरसा रही हैं। इस लड़ाई में शामिल कुछ पुरुष भी नजर आ रहे हैं। READ ALSO:-Fake Birth Certificate : जन्म प्रमाण पत्र मामले में बड़ा झटका, पत्नी और बेटे समेत SP नेता आजम खान को 7 साल की सजा

 

यह घटना जिले के कालपी थाना क्षेत्र के राम वाटिका गेस्ट हाउस के बाहर हुई। जानकारी के मुताबिक, जालौन में BJP की जिला इकाई ने राम वाटिका गेस्ट हाउस में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में जिले भर से महिलाएं आईं थी। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद ही दो महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। कुछ ही देर में कुछ पुरुष और कुछ महिलाएं भी इस बहस में शामिल हो गए। 

 


कुछ ही देर में उनके बीच की बहस मारपीट में बदल गई। इसके बाद ये महिलाएं गेस्ट हाउस से बाहर आईं और बीच सड़क पर मारपीट करने लगीं। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नाम था नारी शक्ति वंदन। इसमें महिलाओं को सम्मानित किया जाना था। यह सम्मेलन विशेष रूप से महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

 

इसमें महिलाओं को केंद्र सरकार द्वारा विशेष सत्र में पारित महिला आरक्षण बिल के संबंध में जानकारी देनी थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं जालौन सांसद भानु प्रताप वर्मा मौजूद रहे। चूंकि यह हंगामा कार्यक्रम शुरू होने के कुछ देर बाद ही भड़क गया, इसलिए कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, जब इन महिलाओं ने गेस्ट हाउस के बाहर मारपीट शुरू की तो पूरी सड़क जाम हो गई। 

 whatsapp gif

चौराहे पर मिलने वाली चारों सड़कों पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन काफी देर तक मूकदर्शक बनी रही। बाद में BJP कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप कर महिलाओं को शांत कराया। इस घटना में दोनों गुट की महिलाओं को गंभीर चोटें आयीं। आरोप है कि न सिर्फ उनकी पिटाई की गई, बल्कि उनके बाल भी खींचे गए। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।