बेहद शर्मनाक! 6 साल से नाबालिग बेटी से रेप कर रहा था कलयुगी पिता, पत्नी ने पहुंचवाया जेल

पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पिछले 6 साल से उसके साथ मारपीट करने और उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार करने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया। पुलिस अब आरोपी बाप के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। 
 | 
ALIGARH
अलीगढ़ में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। जिसमें एक कलयुगी पिता अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ पिछले 6 साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी आए दिन शराब पीकर घर आता था। वह अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाता था। विरोध करने पर मारपीट करता था। जब उसकी पत्नी इसका विरोध करती थी तो आरोपी उसके साथ भी मारपीट करता था। लोक-निंदा के डर से मां कई सालों तक यह जुल्म सहती रही, लेकिन जब जुल्म हद से ज्यादा बढ़ गया तो उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया। READ ALSO:-मेरठ : तेज़ रफ्त्तार कार की टक्कर से 15 फीट उछली महिला, हुई मौत, सड़क टक्कर लगने से पहले बोनट पर फिर गिरी सड़क पर, देखें VIDEO

 

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के एक इलाके की है। पीड़ित परिवार मुस्लिम समुदाय से है। आरोपी शख्स मजदूरी करता है। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि आरोपी उसे आए दिन प्रताड़ित भी करता है। कभी वह उसे पीटता है तो कभी उसे गलत तरीके से प्रताड़ित करता है।

 

पीड़ित बच्ची और मां का मेडिकल परीक्षण
पत्नी वर्षों से यह प्रताड़ना सहती आ रही थी। जब पानी सिर से ऊपर जाने लगा तो पीड़िता थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की और उसकी मां का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। 

 whatsapp gif

आरोपी पिता गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीओ अभय कुमार पांडे ने बताया कि थाने में आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस को सूचना मिली थी। आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ चल रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।