मेरठ : तेज़ रफ्त्तार कार की टक्कर से 15 फीट उछली महिला, हुई मौत, सड़क टक्कर लगने से पहले बोनट पर फिर गिरी सड़क पर, देखें VIDEO

मेरठ में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। उधर, हादसे में घायल बुजुर्ग महिला की अस्पताल में मौत हो गई।
 | 
CAR
मेरठ में सड़क पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला 15 फीट हवा में उछलकर दूर जा गिरी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। महिला को टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। READ ALSO:-अब Paytm पर मिलेगा दिल्ली मेट्रो का QR कोड टिकट, ऐसे कर सकतें हैं बुक

श्रद्धापुरी फेज-2 निवासी भाजपा नेता के पति पवन ने बताया कि उनकी मां करीब 60 वर्षीय शारदा देवी चेकअप के लिए कैलाश अस्पताल जाती थीं। तीन दिन पहले उसकी मां चेकअप के लिए कैलाशी अस्पताल जा रही थी। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

 


इसी बीच बुधवार को बुजुर्ग महिला की अस्पताल में मौत हो गई। बुजुर्ग महिला की मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार सुबह परिजन थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज दी। जिसमें एक कार बुजुर्ग महिला को टक्कर मारती नजर आ रही है। उधर, पीड़ित परिवार ने चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। 

 whatsapp gif

थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज मिल गया है। जांच के बाद आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।