उत्तर प्रदेश के गांवों को भी मिलेगी 24 घंटे बिजली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को दिया दिवाली का गिफ्ट

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दिए निर्देश
 | 
YOGI
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राज्य स्तरीय बैठक में आगामी त्योहारों के सुचारू आयोजन, साफ-सफाई, बेहतर कानून-व्यवस्था आदि के संबंध में प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक (Zone), सभी पुलिस कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक आदि वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्यमंत्री ने त्योहारों के मद्देनजर सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों से एक-एक कर उनकी विभागीय तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाए। READ ALSO:-बिजनौर: नूरपुर में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, गोकशी के आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिसकर्मी घायल

 

पुलिस और प्रशासन 24 घंटे अलर्ट रहे 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि धनतेरस, अयोध्या दीपोत्सव, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, देवोत्थान एकादशी, वाराणसी देव दीपावली और छठ महापर्व जैसे विशेष त्योहार हैं। इसके अलावा इस दौरान अयोध्या में पंचकोसी, 14 कोसी परिक्रमा, कार्तिक पूर्णिमा स्नान आदि मेले भी लगते हैं। शांति, सुरक्षा और सुशासन की दृष्टि से यह समय संवेदनशील है। पिछले अनुभवों से सीख लें। इस त्योहारी सीजन में पुलिस और प्रशासन समेत पूरी यूपी टीम को 24 घंटे अलर्ट रहना होगा। इस अवसर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो। पावर कॉरपोरेशन इस संबंध में आवश्यक तैयारियां कर ले।

 

सोशल मीडिया पर सतर्कता बढ़ाएं
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हर जिले में ऐसी टीम होनी चाहिए जो सोशल मीडिया पर नजर रखती रहे। फर्जी अकाउंट बनाकर अफवाह और माहौल खराब करने वाली फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सुनिश्चित करें कि दिवाली पर पटाखों की दुकानें और गोदाम आबादी से दूर हों। जहां पटाखे खरीदे/बेचे जाते हैं, वहां दमकल की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। पुलिस बल भी सक्रिय रहे। 

 

पटाखों की दुकानें खुली जगहों पर होनी चाहिए। लाइसेंस और एनओसी समय से जारी किए जाएं। पटाखों के अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई की जाए। लापरवाही के कारण छोटी सी घटना बड़े विवाद का रूप ले सकती है। ऐसे में त्वरित कार्रवाई और संवाद से अप्रिय घटनाओं से निपटने में मदद मिलती है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान बिना किसी देरी के स्वयं मौके पर पहुंचें। संवेदनशील मामलों में वरिष्ठ अधिकारी नेतृत्व करें।

 

दिवाली से पहले मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को दिवाली से पहले मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिल जाना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। एजेंसियों से भी समन्वय बनाया जाए। वहीं, मिलावटखोर आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। लेकिन जांच के नाम पर उत्पीड़न की कोशिश न हो।

 

अयोध्या में दीपोत्सव की भी समुचित तैयारियां की जाएं
अयोध्या दीपोत्सव का भव्य आयोजन इस साल 30 अक्टूबर को होना है। भव्य, दिव्य, नवीन श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहला दीपोत्सव है। स्वाभाविक रूप से इस बार दीपोत्सव में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत अधिक रहेगी। इसी प्रकार वाराणसी में 15 नवम्बर को देव-दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में सुरक्षा-संरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। दीपोत्सव एवं देव दीपावली की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

 KINATIC

छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई
छठ पर्व को 'स्वच्छता एवं सुरक्षा' के मानक पर्व के रूप में आयोजित किया जाए। छठ महापर्व पर पूजा/अनुष्ठान के दौरान पूरे प्रदेश में स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नगर विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जाएं। लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि नदियां एवं जलाशय प्रदूषित न हों। नदी, जलाशय घाटों पर साफ-सफाई की जाए तथा यातायात प्रबंधन भी किया जाए।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।