मेरठ में चंदे को लेकर हंगामा: महिलाओं ने छतों से किया पथराव और बोतलें फेंकी, मामले की गूंज लखनऊ तक, आज ड्रोन से रखी जाएगी नजर

मेरठ के हरिनगर में रविवार रात होली से पहले दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हो गया। इसमें 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जबकि 3 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
 | 
meerut
होली से पहले ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। सड़क पर पड़े ईंट-पत्थर इस बात की गवाही दे रहे थे। घायल युवकों का कहना है कि महिलाओं और युवतियों ने भी छतों से पथराव किया। पुलिस के आने के बाद भी पथराव नहीं थमा था। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद आरोपी भाग गए। घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रह्मपुरी थाने पर तीन घंटे तक हंगामा किया। भारतीय जनता पार्टी के नेता कमल दत्त शर्मा ने सोमवार दोपहर तक आरोपी को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम दिया।Read Also:-UP : उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, नहीं लगेगा टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस; सरकार सब्सिडी भी देगी

 

एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण रोजाना पैदल मार्च निकाल रहे हैं ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।  सभी थानों की पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसके बावजूद वहां बवाल हो गया। घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी नेता कमल दत्त शर्मा कार्यकर्ताओं सहित ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे।

 

उन्होंने एसपी सिटी पीयूष सिंह, सीओ शुचिता सिंह का घेराव किया। कमल दत्त ने कहा कि दूसरे वर्ग के लोगों ने एक साजिश के तहत इस हमले को अंजाम दिया है।  उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपियों के पास इतनी बड़ी संख्या में पत्थर कहां से आए। हिंदू जागरण मंच के सचिन सिरोही ने भी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हेमंत चावला, कपिल गांधी, अंकित शर्मा, रमेश लोधी, प्रेम चंद्र सैनी, संदीप माहेश्वरी, रवींद्र रेत वाले, नवजीत भाटिया, अरुण अचल भी मौजूद रहे। 

 Image

वहीं, दो वर्गों के बीच हुई झड़प के बाद अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया। डीएम दीपक मीणा व एसएसपी रोहित सिंह सजवां भूमिया पुल पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी सिटी पीयूष सिंह से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील और अति संवेदनशील बिंदुओं पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

घटना के बाद मौके पर पहुंचकर खुफिया तंत्र के कर्मी व अधिकारी वीडियो बना रहे थे। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के वीडियो बनाए जा रहे थे। इस पर भारतीय जनता पार्टी के नेता राकेश गौर भड़क गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हमारे वीडियो मत बनाओ।

 

पूर्वा इलाही बख्श में एक बार पहले भी सांप्रदायिक दंगे हो चुके हैं। कमल दत्त शर्मा ने बताया कि 16 सितंबर 2016 को भी बवाल हुआ था। पीड़ित कपिल गुप्ता ने बताया कि पार्षद शहजाद मेवाती व उनके परिजन बार-बार कह रहे हैं कि जबरन भगा देंगे। धमकी दी कि पहले की तरह ही पीटा जाएगा।

 मेरठ में दो पक्षों में संघर्ष

एक तरफ थाने में हंगामा चल रहा था तो दूसरी तरफ घायल अंकित की हालत बिगड़ती जा रही थी। अंकित बेहोश हो गया। खून की उल्टी से दहशत फैल गई। पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का आरोप है कि शहजाद मेवाती और सैफुद्दीन ने अवैध रूप से काम कर कई घर बना लिए हैं। इन पर बुलडोजर चलने चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की जाएगी।
खुफिया तंत्र को भी इतने बड़े बवाल की भनक तक नहीं लगी, इसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। होली व शब-ए-बारात को लेकर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार शांति समितियों की बैठकें कर रहे हैं।

 

पूर्व पार्षद के परिवार का सदस्य गिरफ्तार, 14 से ज्यादा नामजद
एसपी सिटी पीयूष सिंह के मुताबिक पूर्व पार्षद शहजाद मेवाती के परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। 14 से अधिक नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शहजाद मेवाती, तौसीफ, लल्ला, मोइन, आदिल, आबिद, कामिल, मोनू, अनस, शादाब, सलमान, तोहिद, अमीर हसन, फरमान,भूरा, इंतजार, सैफुद्दीन, शादाब, सलीम, फराज, बिलाल, हसीन, वकील, सालिक, शकील, गब्बर, समीर, आमिर, हैदर अली, इब्राहिम, इस्माइल, यूसुफ, शमीम के खिलाफ तहरीर दी गई।

 

मैं अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुलावठी आया हूं। मुझ पर लगाए गए आरोप झूठे और निराधार हैं। इस विवाद से मेरा और मेरे परिवार का कोई लेना-देना नहीं है। - शहजाद मेवाती, पार्षद
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।