UP : महिलाओं ने युवक को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा; क्लिनिक में प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात से थे नाखुश; आधे घंटे तक लात, घूंसों और चप्पलों से मारा

यह घटना 3 सितंबर की है. लेकिन, इस घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 5 महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने रात में ही एक युवक को हिरासत में भी ले लिया।
 | 
JHANSI
झांसी में प्रेमी-प्रेमिका के क्लीनिक में मिलने पर महिलाओं ने एक युवक की जमकर पहले चप्पलों से और फिर लात-घूसे से पिटाई की। फिर उसे रस्सी से बांधकर पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। वह लोगों से उसे छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। महिलाएं आधे घंटे तक उसे लात, घूसे और थप्पड़ मारती रहीं।READ ALSO:-मेरठ : पिस्टल के साथ BJP नेत्री की फोटो हुई वायरल, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता ने किया ट्वीट, DGP ने दिए कार्रवाई के आदेश

 

यह घटना 3 सितंबर की है। लेकिन, इसका 2.02 मिनट का वीडियो मंगलवार को सामने आया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 5 महिलाओं समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने रात में एक युवक को हिरासत में भी ले लिया है।

 


पूरी घटना मऊरानीपुर के शिवगंज इलाके की है। यहां रहने वाले नरेंद्र आर्य ने अपने घर के बगल में क्लीनिक खोल रखा है। इसमें बैठकर वह लोगों का इलाज करता है। क्लिनिक 3 सितंबर को बंद कर दिया गया था। सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले का एक युवक और युवती उसके घर पहुंचे। जैसे ही लड़की के परिवार को इसकी भनक लगी तो वे नरेंद्र आर्य के घर पहुंच गए। लड़की को क्लिनिक में देख परिजन भड़क गये। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र की जमकर पिटाई कर दी। 

 

घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि नरेंद्र घर के बहार चबूतरे पर बैठा है। एक युवक उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध रहा है। इसके बाद महिला और एक पुरुष ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर दी। तभी महिला और युवक नरेंद्र को रस्सी पकड़कर खींचने लगते हैं। इससे वह चबूतरे से नीचे गिर जाता है। इसके बाद भी आरोपी नहीं रुके और उसे घसीट कर ले गए।

 

युवक उनसे छोड़ने की गुहार लगाता है, लेकिन आरोपी उसे घसीटते रहते हैं और लात-घूंसों से पीटते रहते हैं। घसीटे जाने के कारण नरेन्द्र को काफी चोटें आईं। यहां तक कि उसके हाथ, पैर और पीठ को भी खरोंच दिया गया। 

 whatsapp gif

महिलाओं का आरोप है कि नरेंद्र अपने घर और क्लीनिक में लड़के-लड़कियों की मुलाकात कराता है। वह खुद को डॉक्टर बताता है। उसके पास कोई डिग्री नहीं है। वहीं, नरेंद्र ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उसने बताया कि पड़ोस के लड़का-लड़की दवा की सलाह लेने आये थे। 

 monika

मामले में एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी का कहना है कि नरेंद्र की शिकायत पर राजदीप, भारती, हीरा के भाई और 4 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ IPC की धारा 147, 323, 504, 506 और 342 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिलाओं की भी पहचान की जा रही है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।