मेरठ : पिस्टल के साथ BJP नेत्री की फोटो हुई वायरल, आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता ने किया ट्वीट, DGP ने दिए कार्रवाई के आदेश

 मेरठ पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा निवासी महिला मीनाक्षी चौहान विश्व हिंदू रक्षा सेवा की कार्यकर्ता हैं। वह BJP नेनेत्री भी हैं। मीनाक्षी चौहान की पिस्टल के साथ फोटो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। 
 | 
BJP
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेड़ा की एक BJP नेत्री की कनपटी पर पिस्तौल लगाए हुए फोटो वायरल होने के बाद आजाद समाज पार्टी ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद DGP ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। कनपटी पर पिस्टल लगाए BJP नेता की फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। Read also:-Meerut : अपने बेटे का शव ठेले पर लेकर घूमती रही लाचार मां, मां और भाई के पास नहीं थे अंतिम संस्कार के लिए पैसे, फिर पुलिस ने चंदा जुटाकर कराया अंतिम संस्कार, Video

 

मेरठ पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा निवासी महिला मीनाक्षी चौहान विश्व हिंदू रक्षा सेवा की कार्यकर्ता हैं। वह BJP नेत्री भी हैं। मीनाक्षी चौहान की कनपटी पर पिस्टल लगाए फोटो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर मीनाक्षी चौहान की पिस्टल के साथ फोटो वायरल होने के बाद आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता आकाश सागर ने ट्वीट के जरिए बीBJP नेत्रीं की शिकायत प्रदेश के मुखिया और DGP समेत मेरठ के आला अधिकारियों से की। मामला संज्ञान में आने पर DGP ने पल्लव परम पुलिस को महिला BJP नेत्री के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी किया। 

 


जानकारी के मुताबिक BJP नेत्री को सुर्खियों में बने रहने का शौक है। कुछ समय पहले भी एक BJP नेत्री रेप के मामले में जेल जा चुकी है। मीनाक्षी चौहान के बेटे अनिकेत चौहान ने बरेली की एक लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस ने BJP नेत्री के बेटे अनिकेत चौहान पर दुष्कर्म और BJP  नेत्री पर 120 का आरोपी बनाया था और उसे जेल भेज दिया था।

 

उधर, पुलिस की कार्यवाही देख BJP नेत्री अपने बेटे के साथ पल्लवपुरम थाने पहुंची और फोटो वीडियो को एक साल पुराना बताया।  BJP नेत्री ने कहा कि फोटो और वीडियो की जांच की गई है। 

whatsapp gif 

पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजेश कंबोज का कहना है कि  BJP नेत्री ने थाने आकर वीडियो को 1 साल पुराना बताया है।  BJP नेत्री ने बताया कि इस वीडियो की जांच भी कराई गई है। प्रभारी ने बताया कि पिस्टल की जांच की जा रही है। यदि वह लाइसेंसी नहीं है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।