UP : रामपुर में न्यूड लड़की का साया! आधी रात को घरों की डोरबेल बजाकर फंसाने धमकी की देती है,और चली जाती है

 पूर्व पार्षद के घर आधी रात को घंटी बजी, लेकिन उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। बंद दरवाजे के अंदर से नग्न युवती को देख पूर्व पार्षद ने पूछताछ की तो दरवाजा खोलने की जिद करने पर भी पूर्व पार्षद उसके झांसे में नहीं आई।
 | 
Rampur
रामपुर में इन दिनों एक लड़की आधी रात को सड़क पर निर्वस्त्र घूमती नजर आ रही है। वह घरों की डोरबेल बजाती है। अगर कोई गेट खोलता है तो वह उसे फंसाने की धमकी देती है। फिर वह अगले घर के सामने वही काम करती है।Read Also:-    मेरठ: सुरंग खोदकर चोरों ने खंगाली दुकानें, फिर लिख दिया...चुन्नू-मुन्नू सुरंग चोर गिरोह के हैं, सॉरी, हम चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए ..दोबारा आएंगे

 

दहशत इस कदर है कि आधी रात को ही लोगों ने दरवाजा खोलना बंद कर दिया है। कोई लड़की को भूत बता रहा है तो कोई उसे मानसिक रूप से परेशान बता रहा है। कोई कहता है कि उसके साथ कोई बड़ा हादसा हो गया है और वो किसी को ढूंढ रही है। 

 


युवती पिछले 4 दिनों से मिलक थाना क्षेत्र में घूम रही है। उसके निर्वस्त्र होकर घूमने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पूर्व पार्षद समेत कई लोगों ने शिकायत भी की है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। लेकिन, पुलिस अभी तक युवती को पकड़ नहीं पाई है।

 

नसीराबाद वार्ड-4 निवासी पूर्व पार्षद सीमा ने पुलिस को बताया, ''29 जनवरी की रात करीब 1:38 बजे एक न्यूड लड़की ने मेरे घर के दरवाजे की घंटी बजाई। जब मैं गेट पर पहुंची तो देखा कि एक लड़की बिना कपड़ों के खड़ी है। मैंने पूछा कौन है? इस पर उसने कहा कि दरवाजा खोलो नहीं तो पूरे परिवार को फंसा दूंगी। यह सुनकर मैं डर गई और दरवाजा नहीं खोला।

 

उन्होंने बताया, 'इसके बाद वह करीब दो मिनट तक गेट पर खड़ी रहीं। फिर मैंने पति सहित घर के सभी लोगों को जगाया और गेट पर ले आई, तब वह लड़की जा रही थी। करीब 5 मिनट बाद पुलिस और बाइक सवार दो युवक निकले। लेकिन, किसी ने उसे टोका नहीं। पूरी घटना मेरे घर और मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। उस दिन से मेरे घर के लोग डरे हुए हैं। उनका कहना है कि कोई उन्हें फंसाने के लिए न्यूड लड़की भेज रहा है।

 

सादुल्लापुर और नसीराबाद के कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत भी की है। उसने बताया कि वह लगातार 3 रातों से एक लड़की को निर्वस्त्र हालत में घूमते हुए देख रहा है। लोगों ने उसके सीसीटीवी में कैद वीडियो भी पुलिस को दिए हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रही लड़की का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। उनके बाल काफी फैशनेबल अंदाज में काटे गए हैं। वह रात 1 बजे से 3 बजे के बीच सड़कों पर घूमती है।

 पूर्व सभासद सीमा ने पुलिस को तहरीर देकर न्यूड लड़की को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद से उनका पूरा परिवार डरा हुआ है।

मिलक थाना प्रभारी राजीव बैंसला ने कहा, 'मामले की जांच के लिए पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं। इसके साथ ही रात की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। लेकिन, अब तक वह पकड़ में नहीं आई है। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इस बार जब भी वह लड़की दिखे तो सीधे पुलिस को सूचना दें।

 

सीओ रवि खोखर ने कहा, "अगर किसी को कोई महिला मिलती है तो वह पहले उसे कपड़े पहनाए। उसके साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न करें। पुलिस और 112 को भी सूचित करें, ताकि महिला को उचित न्याय मिल सके।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।