UP: मेरठ में होली से पहले दो संप्रदायों में बवाल, पथराव और मारपीट, कई थानों की पुलिस मौके पर

 
 | 
meerut
मेरठ में होली से दो संप्रदायों के बीच हिंसक झड़प हुई है। दोनों तरफ से पथराव और मारपीट हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, होली को लेकर कुछ लोग चंदा इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने कमेंट कर दिया। जिससे विवाद बढ़ गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बरतने की अपील की है।Read Also;-Holi 2023 Shubh Muhurt: 7 मार्च को नहीं होगा होलिका दहन! जानें होली के शुभ मुहूर्त

 

यहां पीपल के पेड़ के नीचे पिछले 50 साल से होलिका दहन होता आ रहा है। इस साल भी होलिका रखी गई है। इलाके के अमित गुप्ता एजेंसी मालिक सोनू प्रजापति, मुल्लू रविवार को आयोजन को लेकर लोगों से चंदा इकट्ठा कर रहे थे। 

 घटनास्थल पर पहुंचा पुलिस बल

तभी क्षेत्र के नगरसेवक शहजाद मेवाती नगरसेवक के भाई भूरा, उनके दोनों बेटों इंतेजार, सेफू और उसके बेटे आ गए।  आरोप है कि इन लोगों ने चंदा मांग रहे तीन युवकों को चंदा के बदले भीख मांगने को कहा।

 

आरोप है कि शहजाद मेवाती और उसके साथ आए इन सभी लोगों ने चंदा मांगने वाले हिंदू लोगों से कहा कि हमसे चंदा लो और मुसलमान बन जाओ।इसी बात को लेकर शहजाद और अमित गुप्ता दोनों के बीच विवाद हो गया।

 Image

क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि चंदा मांगने की बात धर्म परिवर्तन तक आ गई और विवाद शुरू हो गया। चंदा मांगने वाले अमित और मुल्लू से शहजाद पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी। उन्हें नीचे गिरकर पीटा गया है।

 

लोगों का आरोप है कि मारपीट करते हुए गैर समुदाय के लोगों ने होलिका को लात मारी और उसका अपमान कर उसे गिरा दिया। दोनों पक्षों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना पहुंची, इसके बाद अन्य थानों की फोर्स भी पहुंच गई है। एसपी सिटी भी मौके पर हैं। फोर्स तैनात कर दी गई है।

 भाजपा के कई नेता थाने में पहुंंचकर हंगामा किया

उधर, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा समेत तमाम नेताओं ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। एसएसपी भी मौके पर पहुंचे।
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि हरिनगर इलाके में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दो लोग अमित व मुल्लू गंभीर रूप से घायल हैं। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। घटना के पीछे की असल वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।