Holi 2023 Shubh Muhurt: 7 मार्च को नहीं होगा होलिका दहन! जानें होली के शुभ मुहूर्त

यूपी समेत देश के अन्य राज्यों में इस साल 8 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले होलिका दहन (Holika Dahan) के शुभ मुहूर्त के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

 | 
HOLIKA DAHAN

रंगों का त्योहार होली (Holi 2023) आने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। इस दिन लोग गिले-शिकवे दूर कर एक दूसरे को गले से लगा लेते हैं और एक दूसरे के साथ रंग, अबीर और गुलाल लगाते हैं। होली का त्योहार फागुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। जबकि होली से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है।

इस साल होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा और इससे एक दिन पहले यानी सात मार्च को होलिका दहन होगा। इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त पंचांग के अनुसार 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक का है। मतलब होलिका दहन के 2 घंटे 27 मिनट का समय है। इसके साथ ही भद्रा काल का मुहूर्त 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 48 मिनट से शुरु होगा और 7 मार्च 2023 को सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ही होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होगा। काम की खबर : साथी पोर्टल देगा स्टूडेंट्स को मुफ्त में IIT और NEET की तैयारी, जानें क्या है इसमें खास

फाल्गुन पूर्णिमा 2023 (Falgun Purnima 2023 Tithi)

फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 की शाम 4.17 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च 2023 को शाम 6.09 तक है। होलिका दहन का मुहूर्त किसी त्यौहार के मुहूर्त से ज्यादा महवपूर्ण और आवश्यक है। होलिका दहन की पूजा अगर अनुपयुक्त समय पर हो जाये तो यह दुर्भाग्य और पीड़ा देती है। होलिक दहन के समय भद्रा काल जरुर देखा जाता है। कई जानकारों का मत है कि होलिका दहन भद्रा के पूर्णता समाप्त होने के बाद यानी 7 मार्च को करना शुभ होगा. वहीं कुछ का कहना है कि भद्रा के पुंछ काल होलिका दहन करने का शास्त्रीय विधान है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।