UP Police Recruitment 2024: UP पुलिस में मिलेगी सरकारी नौकरी, कब और कहां होगी पनिएरीक्षा, जानिए किन-किन पदों पर होनी है भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कई पदों पर बड़ी भर्तियां होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा भी देनी होगी। जानें किन पदों पर होनी है भर्ती, कब होगी परीक्षा और कहां से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप।
 | 
UP-POLICE
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। UP पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कई पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन युवाओं ने UP पुलिस में नौकरी के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।READ ALSO:-मेरठ : बदमाशों ने इंस्पेक्टर के सीने में मारी गोली, आरपार हो गई गोली...ICU में भर्ती; चोरी हुई कार का पीछा कर रहे थे, हालत गंभीर

 

जिन लोगों ने UP पुलिस में हेड रेडियो ऑपरेटर/हेड मैकेनिक ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर और वर्कशॉप स्टाफ पदों पर भर्ती (UPPBPB Jobs) के लिए आवेदन किया है, उन्हें परीक्षा से पहले सेंटर, तारीख समेत कई जानकारी जान लेनी चाहिए. इससे परीक्षा ( Sarkari Naukri Exam ) से पहले जरूरी तैयारी करने में मदद मिलेगी। 

 

UP Police Recruitment 2024: UP पुलिस में नौकरी के लिए कब होगी परीक्षा?
UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Bharti) के लिए 50 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। फिलहाल इसकी तारीख का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। वहीं, वर्कशॉप हैंड के पद के लिए भर्ती परीक्षा 29 और 30 जनवरी को आयोजित की जाएगी। हेड ऑपरेटर/हेड मैकेनिक पद के लिए परीक्षा 30, 31 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी, असिस्टेंट ऑपरेटर पद के लिए परीक्षा 1 से 8 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। 

 

UP पुलिस भारती 2024: परीक्षा सिटी स्लिप कैसे जांचें?
जिन उम्मीदवारों ने UP पुलिस में भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे निम्नलिखित चरणों का पालन करके परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं-

 whatsapp gif

  • UP पुलिस भर्ती परीक्षा सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक की जा सकती है।
  • संबंधित नोटिस वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
  • इतना करने पर आपकी स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जिस पर आपको जरूरी डिटेल्स दर्ज करनी होंगी। 
  • इसमें परीक्षा पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • इसके तुरंत बाद आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप की सूची खुल जाएगी।
  • इसे अच्छी तरह जांच लें और डाउनलोड कर लें। आप चाहें तो भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
  • परीक्षा केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एग्जाम सिटी स्लिप के माध्यम से मिलती है। नवीनतम अपडेट और UP पुलिस भर्ती अधिसूचना के लिए वेबसाइट देखते रहें।

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।