मेरठ : बदमाशों ने इंस्पेक्टर के सीने में मारी गोली, आरपार हो गई गोली...ICU में भर्ती; चोरी हुई कार का पीछा कर रहे थे, हालत गंभीर

मेरठ में सोमवार देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों ने पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर को गोली मार दी। गोली लगने से चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। 
 | 
SI MRT
मेरठ में सोमवार देर रात बदमाशों ने चौकी प्रभारी मुनेश के सीने में गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गिर गया। काफी खून बह गया। पुलिसकर्मी आनन-फानन में चौकी प्रभारी को अस्पताल ले गए। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गाजियाबाद के कौशांबी स्थित मैक्स अस्पताल में आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।READ ALSO:-उत्तर भारत में कोल्ड वेव...Delhi-NCR में कोहरा, जानें उत्तर प्रदेश समेत इन 10 राज्यों का मौसम

 

कंकरखेड़ा थाने की हाईवे चौकी क्षेत्र स्थित एचआर गार्डन पवेलियन के बाहर से रात तीन बजे खुर्जा, बुलंदशहर निवासी सोनू सैनी की कार लूट ली गई। मंडप के बाहर कार खड़ी कर सोनू सैनी अंदर सो रहा था। सोनू ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसकी कार की खिड़की खोल ली। इसके बाद उन्होंने पिस्तौल के बल पर कार, मोबाइल और नकदी लूट ली और दिल्ली हाईवे पर विपरीत दिशा से जाने लगे। तभी सोनू सैनी ने शोर मचा दिया।

 Image

मंडप के अंदर से स्टाफ भी बाहर आ गया। तुरंत हाईवे चौकी पुलिस को सूचना दी। उस समय इंस्पेक्टर मुनेश सिंह थाने की जीप से पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। पुलिस जीपीएस की मदद से पीछा कर रही थी। 

 

पुलिस ने डिफेंस कॉलोनी के नाले पर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। बदमाशों ने सबसे पहले सेट्रो से पुलिस जीप को टक्कर मारी। इसके बाद वह कार से उतरे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। 

 


कार में सवार हाईवे प्रभारी मुनेश सिंह सीने में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें गाजियाबाद के मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है कि कार में तीन बदमाश सवार थे। उसने कार के अंदर से फायरिंग की। इसके बाद वे कार छोड़कर भाग गये। बदमाशों की तलाश में चार टीमें लगाई जा रही हैं।

 whatsapp gif

ताजा जानकारी के मुताबिक मुन्नेश सिंह कसाना पुत्र दीवान सिंह ग्राम बालिकापुरा, थाना चिरहट, आगरा के रहने वाले हैं। वह एक साल पहले ही गाजियाबाद से मेरठ आया थे। गाजियाबाद में एसओ भोजपुर रह चुके हैं। वह मेरठ में बिजली बंबा चौकी के प्रभारी भी रह चुके हैं। वह पिछले साल जुलाई से कंकरखेड़ा की हाईवे चौकी के प्रभारी हैं। चौकी प्रभारी पर हमले के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

 

बताया गया कि सभी आरोपित अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।