UP : अब पूरी दुनिया में खाया जाएगा बनारस का पान, मिला ये खास भौगोलिक संकेत (GI Tag)

बनारस में पान सिर्फ स्ट्रीट फूड या खाने के बाद फ्रेशनर नहीं है। बनारसी पान लोगों का स्वागत करने के लिए भी जाना जाता है। बनारस शहर में आप किसी के घर जाएंगे तो वहां पान खिलाकर आपका स्वागत किया जाएगा।
 | 
BANARSI PAAN
बनारसी पान: अमिताभ बच्चन की फिल्म डॉन का एक गाना बहुत मशहूर है- खइके पान बनारस वाला, खुल जाए बंद अकाल का ताला। बनारस गए और पान का स्वाद तक नहीं चखा, यह पान के साथ अन्याय है। बनारसी पान अनोखे तरीके से बनाया जाता है। यही वजह है कि लजीज स्वाद वाले बनारसी पान को बड़ा अवार्ड मिला है। जी हां, आपने सही सुना। आपको बता दें कि मशहूर बनारसी पान को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI Tag) मिला है, जो किसी बड़े अवार्ड से कम नहीं है।Read Also:-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया भगवान हनुमान जी की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, क्या है इस मंदिर की मान्यता? देखें Video

 

भौगोलिक संकेतक टैग का अर्थ यह है कि किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र के उत्पादों में ऐसे गुण होते हैं, जो उस मूल के कारण होते हैं। बनारसी पान को जीआई टैग (GI Tag) मिलने का मतलब है कि इसे बनाने का तरीका और स्वाद दोनों ही काफी अलग हैं।

 

बनारसी पान कैसे बनाते है
बनारसी पान अपने स्वाद और बनावट के लिए जाना जाता है। इसे सुपारी, तंबाकू, बुझा हुआ चूना, गुलाब की पंखुड़ियां (Gulkand), कभी-कभी चांदी की पन्नी (Varakh) और ताजी सुपारी (Katha) मिलाकर बनाया जाता है। बनारसी पान की खासियत यह है कि इसे पान वाले ताजा बनाते हैं, जो हमें हर जगह देखने को नहीं मिलता।

 

ये बनारस की पहचान
बनारस में पान सिर्फ स्ट्रीट फूड या खाने के बाद फ्रेशनर नहीं है। बनारसी पान लोगों का स्वागत करने के लिए भी जाना जाता है। बनारस शहर में आप किसी के घर जाएंगे तो वहां पान खिलाकर आपका स्वागत किया जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि पान का फ्लेवर दूसरी चीजों में भी मिलने लगा। आइसक्रीम हो, कैंडी हो या चॉकलेट-पान का स्वाद हर जगह मौजूद होता है.

 price

विभिन्न प्रकार के पान 
  • गुलाब पान : गुलाब पान को गुलकंद के साथ परोसा जाता है। इसलिए लोग इसे और भी ज्यादा पसंद करते हैं।
  • पंचमेवा पान: इस पान को बनाने में 5 तरह के ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। इस पान को खास मौकों पर सर्व किया जाता है। 
  • इसके अलावा सादा पान, जर्दा पान और आग वाला पान भी बहुत प्रसिद्ध है।

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।