UP News : तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे में रखा था मुर्गा, तेंदुआ तो आया नहीं, मुर्गा चुराने पहुंचा युवक पिंजरे में फंस गया, वीडियो देखें
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक वीडियो सामने आया है। जहां जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाया गया था.
Fri, 24 Feb 2023
| 
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक वीडियो सामने आया है। जहां जंगल में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा एक पिंजरा लगाया गया। उसमें एक मुर्गा रखा गया था। तेंदुआ तो आया नहीं, इस बीच मुर्गा चुराने पहुंचा युवक ही पिंजरे में फंस गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।Read Also:-मेरठ : बसपा के पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फटने से हुआ बड़ा हादसा, चार लोगो की हुई मौत, 50 से ज्यादा हुए घायल
जानकारी के अनुसार वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से है। वन विभाग के एसडीओ राधेश्याम का कहना है कि उन्हें एक गांव में तेंदुआ होने की जानकारी दी गई थी। तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की गई थी जब सफलता नहीं मिली तो तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया था। उसमें तेंदुए को आकर्षित करने के लिए एक मुर्गा रखा गया था। एक युवक मुर्गा पिंजरे से निकालते हुए उसमें फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर कर्मचारी मौके पर पहुंचे । युवक को बाहर निकाल दिया गया।
UP news : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगाया गया था।
— Khabreelal.com (@khabreelal_news) February 24, 2023
उसमें एक मुर्गा रखा था। तेंदुआ तो आया नहीं, एक युवक मुर्गा चुराने पहुंच गया और पिंजरे में फंस गया। pic.twitter.com/FFijg7ks3G
ग्रामीणों ने बनाई वीडियो
घटना के समय मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने पिंजरे में बंद युवक की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
