UP : पत्नी की हत्या कर बक्से में बंद कर अलीगढ़ से नोएडा ठिकाने लगाने ले जा रहा था शख्स, पुलिस ने पकड़ा तो करतूत आई सामने

अलीगढ़ में एक पति की ऐसी करतूत सामने आई है जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। खास बात यह है कि शादी अभी दो महीने पहले ही हुई थी, लेकिन इसी बीच पति की इस हरकत को यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने पकड़ लिया।

 | 
ALIGARH
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी की हत्या करने के बाद उसने उसे एक बक्से में बंद कर दिया और उसे ठिकाने लगाने के लिए अलीगढ़ से नोएडा ले जा रहा था, जिसकी जानकारी मृतक महिला के परिजनों को हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। इसे गंभीरता से लेते हुए अलीगढ़ की क्वार्सी थाना पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर उसका पता लगा लिया। पीछा करने के दौरान टप्पल पुलिस की मदद से युवक को मृतक महिला के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा साथी जिस कार में उन्हें ले जा रहा था वह दोनों को कार में छोड़कर मौके से भाग गया।READ ALSO:-मेरठ: पीछे से खड़े ट्रक में घुसी कार, एक महिला की हुई मौके पर ही मौत, चालक और बच्चा घायल, हरदोई का रहने वाला है परिवार

 

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पुलिस और टप्पल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर यमुना एक्सप्रेस-वे से टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसकी सूचना मृतक महिला के परिजनों को दी गयी। मौके पर मृतक महिला के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल पहुंचे। अलीगढ़ के टप्पल थाने की मदद से क्वार्सी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेज दिया।

 

दरअसल, पूरा मामला यह था कि क्वार्सी थाना क्षेत्र के आजाद नगर निवासी युवक अमन की शादी दो महीने पहले नगला पटवारी निवासी बुशरा नाम की लड़की से हुई थी। शादी के बाद से ही अमन का परिवार मृतक लड़की को परेशान कर रहा था।  वह आए दिन लड़की को पीटता था और जान से मारने की धमकी भी देता था।

 

जानकारी देते हुए मृतक लड़की के भाई राजू ने बताया कि सूचना मिली कि आपकी लड़की को मारकर बक्से में बंद कर नोएडा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही घटना की लिखित शिकायत अलीगढ़ के क्वार्सी थाने में दी गई और हत्या में मदद करने वाले लोगों के नाम दिए गए और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। 

 whatsapp gif

मृतक के भाई राजू ने बताया कि बहन बुशरा की शादी को दो माह हुए थे और ससुराल वाले बहन को मारते-पीटते थे। आज खुलासा हुआ कि बहन की हत्या कर दी गई और ससुराल वालों ने उसे पीटा। वहीं, बहन की मौत के बाद शव को बक्से में रखकर अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। इस घटना की जानकारी क्वार्सी थाने को दी गई। ससुराल वाले घर में ताला लगाकर भाग रहे थे, तभी पुलिस पहुंच गई और आरोपी की मां को पकड़ लिया।

 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।