UP : सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की घिनौनी हरकत, मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाकर छात्राओं से करता था छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक सरकारी प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है, जो छात्राओं को मोबाइल पर अश्लील फिल्में दिखाकर उनका यौन शोषण करता था। प्रिंसिपल का नाम प्रताप सिंह है। उसके डर से छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। फिलहाल प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
 | 
BSLR
बुलन्दशहर के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने छात्राओं से छेड़छाड़ की। फेल करने की धमकी देकर  बैड टच किया। जब करीब 8 छात्राओं ने एक साथ स्कूल जाना बंद कर दिया तो उनके माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे। जिस पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। READ ALSO:- 'पत्नी का दूसरे पुरुष से संबंध बनाना अपराध नहीं...'पति की याचिका पर High Court ने क्यों कहा ऐसा?

 

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम प्रताप सिंह है। वह बुलन्दशहर के सरकारी प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल हैं। फिलहाल उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। सभी पीड़ित छात्राओं की उम्र 9 से 12 साल है। छात्राओं ने अपने परिजनों को बताया था कि प्रिंसिपल उन्हें मोबाइल पर गंदी फिल्में दिखाता था, और गलत तरीके से छूता था और गलत हरकतें करता था। 

 Image

उसने छात्राओं से यह भी कहा कि अगर उन्होंने इस बारे में घर पर बताया तो वह उन्हें परीक्षा में फेल कर देगा। प्रिंसिपल से छात्राएं इतनी डर गईं कि उन्होंने स्कूल जाना बंद कर दिया। जिसके बाद छात्राओं के परिजनों ने प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। 

 ImageImage

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित मिश्रा ने कहा कि अरनिया पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

 KINATIC
आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान के धौलपुर में भी ऐसा मामला सामने आया था। यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं क्लास की छात्रा के साथ टीचर ने अश्लील हरकतें कीं। उसने छात्रा को परीक्षा के आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करने के लिए स्कूल बुलाया था। इसी दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई। छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को शिक्षक की घिनौनी करतूत के बारे में बताया। इससे परिवार के लोग सदमे में आ गए। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।