UP : गर्लफ्रेंड ने बात करने के लिए घर बुलाया, खतना करा दिया...बॉयफ्रेंड बोला-नशीला लड्डू खिलाकर धर्म परिवर्तन कराया

पीड़ित युवक ने अपनी प्रेमिका के परिवार पर नशे में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। जब युवक इस मामले की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंचा तो उल्टे उसे ही धमकाया गया। पुलिस ने पीड़ित युवक से कहा कि तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 
 | 
ALI
उत्तर प्रदेश के अलगीगढ़ जिले में धर्म परिवर्तन का एक अनोखा मामला सामने आया है। हरदुआगंज के एक युवक ने अपनी प्रेमिका के परिवार पर नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित युवक पूर्व मेयर शकुंतला भारती के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचा। एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।READ ALSO:-बेहद शर्मनाक! 6 साल से नाबालिग बेटी से रेप कर रहा था कलयुगी पिता, पत्नी ने पहुंचवाया जेल

 

पीड़ित युवक धर्म सिंह ने बताया कि वह हरदुआगंज का रहने वाला है। उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक दिन लड़की के परिवार ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया। घर पहुंचने पर लड़की के परिवार वालों ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया। साथ ही खतना भी हुआ। होश में आने के बाद पीड़ित युवक को पता चला कि लड़की के परिवार ने जबरन धर्म परिवर्तन के लिए रजिस्ट्रेशन भी करवाया है। READ ALSO:-बेहद शर्मनाक! 6 साल से नाबालिग बेटी से रेप कर रहा था कलयुगी पिता, पत्नी ने पहुंचवाया जेल

 

युवक ने बताया कि जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो लड़की के परिजनों ने उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। अब वह अपने धर्म परिवर्तन को लेकर शहर के आला अधिकारियों के पास आया है।  ताकि इस पूरे मामले पर कार्रवाई की जा सके।

 

पीड़ित युवक ने बताया कि लड़की के परिवार वालों ने मुझे फोन कर कहा कि वे शादी करने के लिए तैयार हैं। आप घर आ गए। जब वह अपने घर पहुंचा तो उसके घर पर एक कार्यक्रम चल रहा था। उसकी भाभी जीनत ने मुझे खाने के लिए लड्डू दिये, जिसे खाते ही वह बेहोश हो गया। 2 घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने देखा कि उसका खतना कर दिया गया है. इसके बाद इन लोगों ने उसे धमकाया और धर्म परिवर्तन का रजिस्ट्रेशन करा लिया। 

 

पीड़ित युवक ने बताया कि उसका नाम धर्म सिंह है। धर्म परिवर्तन के बाद उन्होंने उसका नाम अब्दुल रहमान रखा। धर्म परिवर्तन के बाद जब वह SSP कार्यालय आया। SSP ने उसकी शिकायत सुनने के बजाय उसे डांटा और कहा कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। युवाओं ने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में आरोपियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

 whatsapp gif

पुलिस ने दिए जांच के आदेश
इस पूरे मामले पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने बताया कि पीड़ित लड़का उनके पास शिकायत लेकर आया था। लड़के का नाम धर्म सिंह है, जो हरदुआगंज का रहने वाला है। उसका एक लड़की से अफेयर चल रहा था। इसका सबूत उनके पास है। उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर धर्म परिवर्तन कराने का झांसा दिया गया। उनके खिलाफ जबरन मामला भी दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार को एसएसपी के पास गये थे। प्रशासन का आरोपी परिवार से गहरा नाता है। प्रशासन ने साजिश के तहत इस लड़के पर मुकदमा दर्ज कराया है। इस बच्चे को फंसाने की पूरी कोशिश की गई है। SSP ने उनकी बात सुन ली है। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।