UP : इंस्टाग्राम पर (Reel) वीडियो पोस्ट करने पर पिता ने मां और बेटी को मारी गोली; दोनों की मौत, फिर खुद भी जंगल में जाकर कर ली आत्महत्या

 चित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
 | 
Chitrkoot
 उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी बेटी और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसी दौरान उसने पेड़ से फंदा लगाकर खुद को फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने इंस्टाग्राम पर एक लड़के के साथ अपनी बेटी का रील देखा था, जिसके बाद उसे बेटी के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला। फिर उसने गुस्से में आकर बेटी और पत्नी की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।Read Also;-यहां चाय बेच रहे ट्रांसजेंडर, देश के इस रेलवे स्टेशन पर खुला देश का पहला ट्रांस टी स्टॉल

 

घटना बहिलपुरवा थाने के सेमरदाहा गांव की है। वहीं मृतक पिता का नाम नंद किशोर त्रिपाठी है। जानकारी के अनुसार उसकी बेटी खुशी का ननिहाल में एक युवक से प्रेम हो गया था, जिसका नंदकिशोर विरोध कर रहा था। आरोप है कि बदनामी से बचने के लिए नंद किशोर ने पहले तो बेटी को बहुत समझाया, लेकिन खुशी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। खुशी जिस लड़के से प्यार करती थी उसका नाम पंकज बताया जा रहा है।

 

हाल ही में प्रेम प्रसंग का पता चलते ही नंद किशोर ने खुशी को जमकर डांटा था। जिसके बाद शनिवार को खुशी ने चूहा मारने की दवा खा ली थी। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया।

 


प्रेमी से अलग होने को तैयार नहीं थी बेटी
इस घटना के बाद खुशी के माता-पिता ने उसे फिर से बहुत समझाया। रविवार को सब कुछ ठीक रहा। तभी अचानक खुशी ने हाथ में ब्लेड से अपने प्रेमी का नाम लिख दिया। सोमवार सुबह जब नंदकिशोर ने यह देखा तो उसने खुशी की पिटाई कर दी। लेकिन, वह प्रेमी को छोड़ने को तैयार नहीं थी।

 

नाराज पिता ने घटना को दिया अंजाम 
नंदकिशोर सुबह से ही गुस्से में तमंचा लिए घर के पास टहल रहा था। खुशी अपनी मां सीमा के साथ कमरे में बैठी थी। गुस्से में आकर नंदकिशोर तमंचा लेकर कमरे में घुस गया और फायरिंग कर दी। हालांकि गोलियों की आवाज सुनकर लोग दौड़े आए, तब तक काफी देर हो चुकी थी। नंदकिशोर ने बेटी और अपनी पत्नी दोनों की हत्या की थी। इसी दौरान वह तमंचा लेकर फरार हो गया था।

 

हालांकि पड़ोसी दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों की पहले ही मौत हो चुकी थी। चित्रकूट पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है।
नंद किशोर के परिवार में अब सिर्फ उसकी 15 साल की बेटी निशी बची है। कल मां-दीदी की मौत के बाद आज पिता की मौत से वह बेसुध हो गई है। निशी अपने पिता के शव से बार-बार लिपटकर रोने लगती है। आस पास के लोग उसे ढांढस बंधाते हैं, लेकिन परिवार खत्म होने से वह टूट चुकी है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।