UP : त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर सीएम ने किया मंथन, कहा- जुलूस में न बजाएं अश्लील गाने, न हो जहरीली शराब की बिक्री
मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को सभी जिलों के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
Fri, 3 Mar 2023
| 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सभी जिलों के अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की। आगामी त्योहारों पर कानून व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश दिए। होली, चैत्र नवरात्रि, रामनवमी, शब-ए-बारात, रमजान, नवरोज पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की बात कही।Read Also:-UP : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश, अराजकता फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आस्था का सम्मान किया जाएगा, लेकिन अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में कई त्योहार मनाए जाएंगे। कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। उल्लास और उत्साह के इस विशेष पर्व पर यह समय कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील है। हमें सतर्क-सावधान रहना होगा। पिछले छह वर्षों में राज्य में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी धर्मों के त्योहारों का आयोजन किया गया है। इसे और बनाए रखना है।
जहरीली शराब का निर्माण और बिक्री कतई नहीं होनी चाहिए।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) March 2, 2023
इसके संबंध में सभी जनपदों को विशेष सावधानी रखनी होगी: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज pic.twitter.com/rkatgZhX1U
मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजकों को अनुमति देने से पहले उनसे शांति-सद्भाव सुनिश्चित करने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। सभी त्योहार शांति और सद्भाव के बीच मनाए जाएं। शरारतपूर्ण बयान देने वालों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।Read Also:-Honor Killing In UP : लड़के से बात करते देख करदी बेटी की हत्या, होमगार्ड पिता ने पूछताछ में बताई घटना की पूरी सच्चाई
जीरो टॉलरेंस की नीति के अनुसार माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अराजक लोगों पर पूरी सख्ती बरती जानी चाहिए। होली के मौके पर कुछ शरारती तत्व बेवजह दूसरे समुदाय के लोगों को भड़काने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।
अश्लील या भद्दे गाने बिल्कुल नहीं बजाने चाहिए
पुलिस बल को फ्रंट पेट्रोलिंग करनी चाहिए। पीआरवी 112 सक्रिय रही। अश्लील या भद्दे गाने बिल्कुल नहीं बजाने चाहिए। धार्मिक स्थलों पर रंग न लगाएं। थाना, अंचल, जिला, रेंज, जोन, मंडल स्तर पर तैनात वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं व समाज के अन्य गणमान्य लोगों से संवाद बनाए रखें। लोगों को एक सकारात्मक संदेश जारी करें। शांति और सद्भाव के लिए शांति समिति की बैठक लें।

त्योहारों के अवसर पर सभी 75 जिलों में चाहे गांव हो या शहर, बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। होलिका दहन के स्थानों पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बिजली की हाईटेंशन लाइन के पास होलिका दहन नहीं करना चाहिए। बिजली के ढीले व लटके तारों को समय रहते ठीक करा लिया जाए। ब्रज क्षेत्र में होली पर देश-विदेश से सैलानियों का आगमन हो रहा है। इसी तरह सहारनपुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम, देवीपाटन धाम, मां शाकंभरी धाम सहित विभिन्न शक्तिपीठों में श्री रामनवमी व चैत्र नवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग आएंगे। यहां सुरक्षा बढ़ाई जाए।
जहरीली शराब की बिक्री कतई नहीं होनी चाहिए
रंगभरी एकादशी 3 मार्च को वाराणसी और मथुरा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों में मनाई जाएगी। इसे देखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जाएं। जहरीली शराब का निर्माण व बिक्री नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर सभी जिलों को विशेष सावधानी बरतनी होगी।