UP : ‘शहर हो या गांव, नहीं होनी चाहिए अनावश्यक बिजली कटौती’, लू (Heat Wave) को लेकर एक्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है, इस दौरान उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा-निर्देश जारी किए। जिसके चलते मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव हो या शहर हर स्तर पर बचाव के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनावश्यक बिजली कटौती न हो, खराब ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग, फाल्ट जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।
 | 
YOGI
उत्तर भारत में सूर्यदेव आग की वर्षा कर रहे हैं, भीषण गर्मी के चलते लू बड़ी समस्या बन गई है। पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालात को देखते हुए लोगों को दिशा-निर्देश दिए। READ ALSO:-रेप-छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और 3000 अश्लील वीडियो; क्या है कर्नाटक का वो सेक्स स्कैंडल जिसमें प्रज्वल रेवन्ना की आज गिरफ्तारी हुई

 

भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि गांव हो या शहर हर स्तर पर बचाव के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अनावश्यक बिजली कटौती न हो, खराब ट्रांसफार्मर, ट्रिपिंग, फाल्ट जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। 

 

मुख्यमंत्री योगी ने दिशा-निर्देश जारी किए 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्या बन रही लू से निपटने के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाने का फैसला किया है। जिसके चलते मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में लू के लक्षण और उससे बचाव के बारे में आम जनता को जागरूक किया जाए। साथ ही, इतनी गर्मी पड़ रही है कि ज्यादातर लोग पानी की कमी, डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं, जिससे बचाव के लिए मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि सड़क पर जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। पशुओं का भी ध्यान रखने के दिए निर्देश। 

 

अयोध्या, काशी, मथुरा में सभी धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राहत आयुक्त कार्यालय के स्तर से प्रतिदिन बुलेटिन जारी किया जाए कि मौसम कैसा रहेगा। प्राणि उद्यानों में हीट-वेव की कार्ययोजना बनाई जाए। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोशालाओं में पशुओं के लिए चारे-पानी की समुचित व्यवस्था हो। बीमार होने पर सभी को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

 KINATIC

हीट वेव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 मुख्य बिंदु रखे।
  1. राहत आयुक्त कार्यालय के स्तर से प्रतिदिन मौसम पूर्वानुमान का बुलेटिन जारी किया जाए।
  2. चाहे गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था करें। ट्रांसफार्मर जलने/तार गिरने, ट्रिपिंग जैसी समस्याओं का समाधान करें।
  3. सभी नगर निकायों/ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था रखी जाए।
  4. पानी की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों से आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
  5. सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। 
  6. अयोध्या, काशी, मथुरा के सभी धार्मिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। 
  7. भीषण गर्मी के बीच पशुधन और वन्यजीवों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। 
  8. लू चलने की स्थिति में पशुपालकों को सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम हों। 
  9. गौशालाओं में पशुओं के लिए चारे और पानी की समुचित व्यवस्था हो। 
  10. आम जनता को लू के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जाए। 
  11. बीमार होने पर सभी को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। लू से प्रभावित लोगों का अस्पताल/मेडिकल कॉलेज में तत्काल उपचार कराया जाए। 
  12. सार्वजनिक स्थानों पर पानी और छाया की व्यवस्था की जाए। पक्षियों के लिए छोटे बर्तनों में पानी और दाना रखने के लिए आम जनता को जागरूक करें।

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।