UP की योगी सरकार की इन 8 योजनाओं का दिख रहा असर, उत्तर प्रदेश इस तरह बन रहा है उत्तम प्रदेश....

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं। उनका असर अब जमीन पर दिखने लगा है, जिससे उत्तर प्रदेश अब एक उत्तम प्रदेश बनने की और अग्रसर है। 
 | 
YOGI
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा कार्यकाल है। अपने पहले और अब दूसरे कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं शुरू कीं। इसका असर आम लोगों की जिंदगी पर तो पड़ा ही, अब इसका असर जमीन पर भी दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश सरकार की ऐसी 8 योजनाएं बहुत महत्वपूर्ण हैं जिन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।READ ALSO:-टीम इंडिया की वर्ल्ड कप में हार पर बोले राहुल गांधी-'अच्छा भला हमारे लड़के वर्ल्ड कप जीत जाते, पनौती.....हमें हरवा दिया' देखें वीडियो

 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की इन योजनाओं में युवाओं से लेकर महिलाओं, विधवाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों तक सभी को कुछ न कुछ दिया गया है। इससे जहां लोगों को आर्थिक मदद मिली है वहीं उनके सामाजिक जीवन में भी बदलाव आया है।

 SANJAY

उत्तर प्रदेश सरकार की 8 प्रमुख योजनाएं
यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 8 प्रमुख योजनाओं और उनसे कितने लोगों को लाभ मिला, इसकी जानकारी दी गई है...

 

  • उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के 98.28 लाख लोगों को 1,000 रुपये मासिक पेंशन देती है।  इसका लाभ निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलता है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 'मुफ्त ऑफ़लाइन/ऑनलाइन कोचिंग' प्रदान करती है। इस 'मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना' के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में 15,000 से अधिक लोगों का चयन किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने दलित वर्ग (ST) के 9वीं और 10वीं कक्षा के बच्चों के लिए 'प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना' शुरू की है। इससे 25,51,712 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। इस पर सरकार ने 590 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार एसटी समुदाय के 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए 'छात्रवृत्ति योजना' भी चलाती है। इस योजना से 66,59,174 बच्चे लाभान्वित हुए हैं।
  • राज्य में कुष्ठ रोगियों को सरकार मासिक पेंशन भी देती है। फिलहाल राज्य में ऐसे 11,208 मरीजों को 3,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जा रही है। 
  • उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी चलाती है। अब तक 3.10 लाख जोड़े इससे लाभान्वित हो चुके हैं। वहीं, सरकार से मिलने वाला अनुदान भी 35,000 रुपये से बढ़ाकर 51,000 रुपये कर दिया गया है। 
  • उत्तर प्रदेश में सरकार अल्पसंख्यक समुदाय को शादी के लिए आर्थिक मदद भी देती है। इस योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय की 1.25 लाख लड़कियों को कुल 254 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़े वर्ग के लोगों को आगे लाने के लिए कंप्यूटर ट्रेनिंग भी कराई है। उनकी सरकार के कार्यकाल में ऐसे 77,080 बच्चों को '‘O’ लेवल और ‘CCC’ कंप्यूटर कोर्स' भी कराया गया है। 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।