वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों से बंधवाई राखी, पार्क में घूम रहे लड़के-लड़कियों से की बदसलूकी....

वैलेंटाइन डे 2023: वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने पार्क में घूमने वाली लड़कियों से लड़कों को राखी बंधवाई। सूचना ही मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्क से बाहर निकाल दिया।
 | 
MBD
मुरादाबाद में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेमी युगल के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। हर्बल पार्क में वेलेंटाइन डे मनाने पहुंचे प्रेमी जोड़ों से राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का जत्था हर्बल पार्क पहुंचा था। उन्हें सूचना मिली थी कि हर्बल पार्क में वैलेंटाइन डे मनाने के लिए कई प्रेमी जोड़े पहुंचे हैं। बजरंग दल के कार्यकर्ता पार्क पहुंचे और प्रेमी युगल से बदसलूकी करने लगे। प्रेमियों को उनकी गर्लफ्रेंड से ही राखी बंधवाई।Read Also:-UP : बुलडोजर एक्शन के दौरान, कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर मौत, मां और बेटी आग में जलती रहीं, परिजन देखते रहे...ग्रामीणों ने की पत्थरबाजी,

 Image

ऐसा तीन प्रेमी जोड़ों के साथ किया गया। इस संबंध में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने सफाई दी है कि उन्होंने बात करके उन से राखी बांधी थी। रोहन ने बताया कि हर्बल पार्क में घूमते हुए मिले जोड़ों से जब उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो लड़कियों ने अपने साथ घूम रहे लड़कों को अपना भाई बताया।  जिसके बाद दोनों लड़कों के रिश्ते की पुष्टि करने के लिए राखी बंधवाई गई। रोहन ने कहा कि भारतीय संस्कृति को नष्ट करने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती।

 

sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।