नोएडा : रामकृष्ण अनाथालय में लगी भीषण आग, 16 बच्चों समेत 19 लोग बाल-बाल बचे.....

नोएडा के सेक्टर-26 स्थित रामकृष्ण अनाथालय में भीषण आग लगने की खबर है। देर रात अनाथालय की इमारत में अचानक आग लग गई और 16 बच्चों समेत 19 लोग उसमें फंस गए. पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी को बिल्डिंग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। 
 | 
NOIDA
नोएडा के सेक्टर-26 स्थित एक अनाथालय में आग लग गई। ये आग सी-21 बिल्डिंग के बेसमेंट में लगी। जिसे अनाथालय वालों ने स्टोर रूम बना लिया था। आग रात करीब 2.21 बजे लगी। आग लगने के समय अनाथालय में 16 बच्चे और 3 देखभालकर्ता मौजूद थे। बच्चों की उम्र महज 4 से 12 साल है। मौके पर पहुंची बचाव टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, अनाथालय के अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।READ ALSO:-UP : गजब खेला, 2000 रुपये के नोट को लेकर बड़ा घोटाला आया सामने, महिलाओं को नोट चेंज करवाने पर मिल रहे 300 रुपये!

 

घटना सेक्टर-26 स्थित रामकृष्ण अनाथालय में हुई। जानकारी के मुताबिक पुलिस को रात 2.30 बजे आग लगने की सूचना मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में आग लगने की सूचना मिली थी। हम तुरंत दो गाड़ियाँ लेकर पहुँचे। तब तक फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी वहां पहुंच चुकी थीं। आग G+1 बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टोर में लगी।  अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम यहां पहुंची और आग की स्थिति की जानकारी ली। हमें बताया गया कि इमारत में 19 लोग थे। कुछ पुलिसकर्मी बिल्डिंग के अंदर गए ताकि वहां फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। 

 

आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है
फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी अपने काम में जुट गये। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में काफी समय लग गया। वहीं पुलिस कर्मियों ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, इमारत के अंदर फंसे 16 बच्चों की उम्र चार साल से 12 साल के बीच थी। सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनके अलावा तीन केयरटेकर को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। फिलहाल इस बात की जांच की जा रही है कि बिल्डिंग में इतनी भीषण आग कैसे लगी। 

 KINATIC

गौर सिटी के ढाबे में लगी थी आग
हाल ही में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी भीषण आग लगने की घटना सामने आई थी। यहां गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्कर के पास शेर-ए-पंजाब ढाबा में आग लग गई थी। आग लगते ही पूरा इलाका आग की चपेट में आ गया था। आसमान पर काला धुआं छा गया। जब लोगों ने यह देखा तो तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया था। बताया गया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।