मेरठ : दुष्कर्म करने आए युवक से महिला ने की भिड़ंत, जबरदस्ती किया KISS, फिर महिला ने दांतों से काट डाले युवक के होंठ, एफआईआर हुई दर्ज

मेरठ में एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए खुद को बचाया। दुष्कर्म करने आए युवक से उसका झगड़ा हो गया। जब आरोपी ने जबरदस्ती किस करने की कोशिश की तो महिला ने अपने दांत से उसके होठों को काट कर अलग कर लिया।
 | 
mrrt
मेरठ में एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी इज़्ज़त बचाई। दुष्कर्म करने आए युवक से वह भिड़ गई। जब आरोपी ने जबरन किस करने की कोशिश की तो महिला ने अपने दांत से काटकर उसके होठों को अलग कर दिया। होंठ कटते ही उसके मुंह से खून बहने लगा। वह दर्द से कराहने लगा। महिला भी चिल्लाई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी।Read Also:-मेरठ: उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस ने स्कूटर रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में दो की हुई मौत और दो घायल, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हुई घटना

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके होंठ के टुकड़े को एक पैकेट में सील कर दिया। घायल आरोपी को नजदीकी सीएचसी ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया गया। यह पूरा मामला शनिवार दोपहर दरौला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ने लावड़ गांव के मोहित सैनी पर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है। 

 

पीड़िता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने खेत में काम कर रही थी। वहां  आसपास कोई नहीं था। तभी पीछे से अचानक एक युवक आया और उसे पकड़ लिया। वह घबरा गई। किसने पकड़ा यह समझ नहीं आ रहा था। महिला ने चीखने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। तभी युवक उसे खेत में घसीटने लगा। उसके कपड़े फाड़ने लगा और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

 

पीड़िता ने बताया कि वह युवक से खुद को बचाने की पूरी कोशिश कर रही थी।  फिर युवक जबरन उसे किस करने लगा। महिला ने खुद को बचाने के लिए युवक  गुस्से और घबराहट में महिला ने युवक के होंठ पर ऐसा काटा कि उसका होंठ ही कट कर अलग हो गया। होंठ अलग होते ही वह दर्द से तड़पने लगा। तभी महिला ने शोर मचा दिया।

 

शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर खेत में आ गए। महिला ने पूरी घटना बताई। लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना देकर पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की।

 

जैसा कि महिला ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में लिखा... 4 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे मैं अपने खेत पर काम कर रही थी तभी अचानक एक अनजान व्यक्ति मेरे पास आया और बुरी नीयत से मेरे पीछे से मुझे पीछे से पकड़ लिया और उसने मुझे खेत में गिरा दिया और मेरे कपड़े फाड़ने लगा और मेरे ऊपर बैठकर मेरे सीने पर हाथ डाला और फिर मेरे होठों को चूमने की कोशिश की, फिर मैंने अपना बचाव करते हुए उसके होठों को अपने दाँतों से काट लिया, फिर उसने मेरा मुँह दबा दिया।

 

वह कहने लगा शोर मत मचाओ नहीं तो जान से मार दूंगा और मेरे साथ मारपीट करने लगा। तभी मैं जोर से चिल्लाई तो पास के खेत में काम करने वाले अरविंद और बिट्टू आ गए। जिसकी मदद से मैंने इसे मौके पर ही पकड़ लिया। जब उसका नाम और पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहित सैनी मोहल्ला अंदावली रोड, सैनी नगर, लावड़ थाना इंचोली, मेरठ बताया।  मैं इन सबकी मदद से मोहित सैनी को दौराला थाने ले कर आई। कृपया मेरी रिपोर्ट लिखकर कानूनी कार्रवाई करें।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।