मेरठ: 10 साल की मासूम बच्ची के साथ कबाड़ी ने की दुष्कर्म की कोशिश, दो संप्रदायों का मामला, सक्रिय हुई पुलिस, आरोपी हुआ गिरफ्तार

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची से एक संप्रदाय विशेष के कबाड़ी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मासूम बच्ची के शोर मचाने पर बदमाश कबाड़ी मौके से फरार हो गया।
 | 
BM
मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही बच्ची से एक संप्रदाय विशेष के कबाड़ी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर बदमाश मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजन कबाड़ी की दुकान पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ हंगामा करते हुए थाने पहुंच गए। Read Also:-Pre-Installed Apps In Mobile: सरकार सख्त, डेटा सुरक्षा के लिए मोबाइल में पहले से इंस्टॉल ऐप्स सही नहीं! क्या उनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जाता है?

 

पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर आरोपी कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला दो संप्रदायों का होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। श्याम नगर निवासी हशमत ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी में कबाड़ की दुकान चलाता है। आरोप है कि कबाड़ की दुकान के पास घर के बाहर खेल रही 10 साल की बच्ची से छेड़खानी करते हुए कबाड़ कारोबारी ने उसे दुकान के अंदर खींचने का प्रयास किया। 

 

पीड़ित परिवार ने किया जमकर हंगामा 
इस दौरान युवती के शोर मचाने पर कबाड़ी मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार मौके पर पहुंच गया और कबाड़ी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को समझा कर शांत किया। इसके बाद पीड़िता के परिजन बच्ची को थाने ले गए और आरोपी कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  पुलिस ने कबाड़ी को श्यामनगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया।

 price

आरोपी कबाड़ी ठेले से फेरी लगाता है
मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण माहौल बिगड़ सकता था। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी के बारे में जानकारी जुटाई और श्यामनगर पहुंचकर आरोपी के घर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि कबाड़ी लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित श्यामनगर का रहने वाला है और उसने ब्रह्मपुरी इलाके में कबाड़ की दुकान खोल रखी है। आरोपी ठेले से फेरी भी लगाता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

 sonu

 

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।