मेरठ : सैकड़ों लोगों ने किया धर्म परिवर्तन, हिंदू रक्षा दल और भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, 5 महिलाओं समेत 8 लोग हिरासत में

मेरठ के परतापुर में रविवार को सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल और भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया। सूचना मिलने पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
 | 
MRT
मेरठ के परतापुर में रविवार को बड़ी संख्या में सैकड़ों लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। सूचना मिलने पर हिंदू रक्षा दल और भारतीय किसान मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। READ ALSO:-UP : मेरठ और हापुड़ के बीच बनेगी नई टाउनशिप, 10 गांवों के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले

 

इस दौरान पुलिस ने धर्म परिवर्तन के आरोप में 5 पुरुष और 3 महिलाओं को हिरासत में लिया है। जिस घर में धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था, वहां प्रार्थना घर बना हुआ था। मौके से धार्मिक पुस्तकें भी मिली हैं।

 


मेरठ में भी धर्म परिवर्तन के मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले थाना कंकरखेड़ा मेरठ में एक घर के अंदर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था। पुलिस ने वहां धर्म परिवर्तन के आरोप में पादरी और अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था। इसके बाद रविवार को मेरठ के परतापुर क्षेत्र में एक घर में धर्म परिवर्तन की घटना सामने आई। यहां हिंदू संगठन और भारतीय किसान मंच के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया। 

 

भारतीय किसान मंच के क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरव पारासर और हिंदू रक्षा दल के जिला प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि परतापुर शंकर नगर फेस वन में एक मकान में साउंड प्रूफ हॉल बना हुआ था। हमें सूचना मिली कि 100 से ज्यादा लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। यहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे धर्म परिवर्तन के लिए एकत्र हुए थे। वहां बने प्रार्थना घर में नमाज अदा की जा रही थी। मौके पर धार्मिक पुस्तकें भी मिलीं। इसकी सूचना परतापुर थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस ने आकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। 

 

जिला प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि मौके से 8 लोगों को पकड़ा गया है। लोगों ने बताया कि हम मेडिकल कैंप लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सभी लोगों और महिलाओं की फाइलें बनाई जा रही थीं। मेडिकल कैंप में इस तरह से कौन आधार कार्ड लेता है। यहां कोई डॉक्टर नहीं है। लोगों को बाइबिल पढ़ाई जा रही थी। 

 

प्रार्थना सभा में पहुंचे लोगों ने कहा कि हम बीमार थे, उसने हमें ठीक कर दिया। इसीलिए प्रार्थना सभा में आए थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
SONU

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।