मेरठ : हिंदू राष्ट्र सेवा संघ ने फूंका वैलेंटाइन डे का पुतला, चौराहे पर लगे मुर्दाबाद के नारे, मुख्यमंत्री से रोकने की मांग....

मेरठ में हिंदू राष्ट्र सेवा संघ के सदस्यों ने वैलेंटाइन डे का पुतला फूंका। सदस्यों ने मंगलवार को वैलेंटाइन डे को अश्लील दिवस बताते हुए प्रदर्शन किया। मेरठ कमिश्नरेट चौक पर हिंदू राष्ट्रसेवा संघ के सदस्यों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया।
 | 
mrt
मेरठ में हिंदू राष्ट्र सेवा संघ के सदस्यों ने वैलेंटाइन डे का पुतला फूंका। सदस्यों ने मंगलवार को वैलेंटाइन डे को अश्लील दिवस बताते हुए प्रदर्शन किया। मेरठ कमिश्नरेट चौक पर हिंदू राष्ट्रसेवा संघ के सदस्यों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। हिंदू राष्ट्रसेवा संघ के सदस्यों ने वेलेंटाइन डे को अश्लील दिन बताया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से वैलेंटाइन डे बंद करने मांग की है। Read Also:-वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़ों से बंधवाई राखी, पार्क में घूम रहे लड़के-लड़कियों से की बदसलूकी....

 

वैलेंटाइन डे मुर्दाबाद  के नारे लगाए 
हिंदू राष्ट्र सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशोर पहाड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेरठ में कमिश्नर के मुख्यालय के ठीक सामने चौराहे पर विरोध दर्ज कराते हुए विरोध प्रदर्शन किया। हिंदू राष्ट्र सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस दिन होटल, रेस्टोरेंट आदि में अश्लीलता परोसी जा रही है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वैलेंटाइन डे का पुतला भी फूंका और वैलेंटाइन डे मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। Read Also:-यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़े गए तो लगेगा एनएसए (NSA), मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने दिया परीक्षा में बाधा डालने वालों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश

 वेलेंटाइन डे को पहनाए महिला के कपड़े फिर उसे फूंका।

वेलेंटाइन डे एक पश्चिमी देशो का त्योहार 
विरोध करने वालों का कहना था कि यह वैलेंटाइन डे पश्चिमी देशों का त्योहार है।  उन्होंने कहा कि इस दिन अश्लीलता फैलाई जाती है। यह दिन हिंदू संस्कृति के खिलाफ है और बड़ी-बड़ी कंपनियां इसका प्रचार कर रही हैं। यह दिन हिंदू संस्कृति के खिलाफ है। इस मौके पर हिंदू राष्ट्र सेवा संघ की ओर से जिलाधिकारी के नाम अधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।