मेरठ : दोस्तों के साथ घूम रही लड़कियों का खींचा था हिजाब, बोला था- हिंदुओं को दोस्त बनाओगी, साथी युवक की करी थी पिटाई; आरोपी हुआ गिरफ्तार

 मेरठ के भगत सिंह बाजार में वहां मौजूद कुछ युवकों ने लड़कियों के साथ खरीदारी कर रहे एक युवक की पिटाई कर दी थी। मामले में 15 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 | 
MRT
मेरठ में मुस्लिम लड़कियों का चेहरे से हिजाब हटाते हुए एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो 13 मई का है। शहर के भगत सिंह बाजार में दोस्तों के साथ घूम रही मुस्लिम युवतियों से कुछ मुस्लिम युवकों ने बदसलूकी की। उसके साथी युवक को पीटा गया। लड़की के चेहरे से हिजाब खींच लिया। जब आरोपी ने उनके दोस्त को पीटना शुरू किया तो वह बीच-बचाव करने लगी। तब आरोपी बोला- तुम उसे क्यों मार रहे हो, वह मेरा दोस्त है। इस पर एक आरोपी ने कहा-‘हिंदुओं को दोस्त बनाओगी तुम लोग'। READ ALSO:-मेरठ : हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की के साथ दोस्ती और खरीदारी करना, पड़ा भारी, व्यापारियों ने घेरा और की अभद्रता, पुलिस जांच में जुटी

 

एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी तनवीर नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

48 सेकेंड का वीडियो
वीडियो 13 मई यानी मतगणना वाले दिन का है। 48 सेकेंड के वीडियो में दो लड़कियां हिजाब पहनकर बाजार में घूम रही हैं। उनके साथ एक लड़का भी था। वह बर्थडे की शॉपिंग करने आया था। चेयरमैन वाली गली में खरीदारी चल रही थी। इसी बीच एक लड़की ने अपने दोस्त को उसका नाम लेकर पुकारा। तभी वहां खड़े कुछ लड़कों ने उसका नाम सुनकर उसके दोस्त को घेर लिया। वीडियो में दिख रहा है कि लड़कों ने लड़कियों का हिजाब खींच दिया। उसके दोस्त की पिटाई कर दी।

 


लड़कियां चिल्लाती रहीं...छोड़ो भाई ये हमारा दोस्त है
जब युवतियों ने देखा कि उनके साथ आए युवक को बाजार के लोगों ने पकड़ लिया है। उसके साथ गलत व्यवहार कर रहा है। जब आपस में झगड़ रहे थे तो युवतियां बार-बार कह रही थीं कि इसे छोड़ दो भाई। हम गलत नहीं हैं। यह हमारा दोस्त है। हम एक ही कंपनी में काम करते हैं। लड़के ने यह भी कहा कि तुम मेरी बात सुनो। लड़का बार-बार कहता- मेरी बात सुनलो। लेकिन, किसी भी आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी।

 monika

15 लोगों की पहचान, पुलिस उन पर कार्रवाई करेगी
बीजेपी नेता सचिन सिरोही ने पूरी घटना का वीडियो पुलिस अधिकारियों को बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी तनवीर को गिरफ्तार कर लिया।

 price

कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि वीडियो के आधार पर एक दुकान पर काम करने वाले आरोपी मोहम्मद तनवीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तनवीर से पूछताछ की जा रही है। साथ ही वीडियो की जांच कर अन्य लोगों की भी पहचान कर रहे हैं। वीडियो के आधार पर करीब 15 लोगों की पहचान कर ली गई है। उन पर भी कार्रवाई की तैयारी है। 
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।