मेरठ : हिंदू लड़के को मुस्लिम लड़की के साथ दोस्ती और खरीदारी करना, पड़ा भारी, व्यापारियों ने घेरा और की अभद्रता, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह बाजार में मुस्लिम लड़की के साथ खरीदारी करना एक युवक के लिए मुशीबत बन गया। पहचान होने पर बाजार में मौजूद लोगों ने युवक को घेर लिया।
 | 
MRRRRT
मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के भगत सिंह बाजार में मुस्लिम लड़की के साथ खरीदारी करना एक युवक के लिए मुशीबत बन गया। पहचान होने पर बाजार में मौजूद लोगों ने युवक को घेर लिया। उसी युवक के साथ मौजूद मुस्लिम युवतियों से भी अभद्रता की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पहचान का प्रयास शुरू किया।READ ALSO:-VIDEO : गली में खड़ी बाइक से पहले पेट्रोल निकाला और फिर फूंक डाला, जानिए महिला ने बाइक में क्यों आग लगाई?

 

भगत सिंह बाजार में खरीदारी करने निकले लड़के-लड़कियां
कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह बाजार में एक हिंदू युवक दो मुस्लिम लड़कियों के साथ खरीदारी कर रहा था। इसी दौरान युवतियों ने युवक का नाम लिया तो बाजार में मौजूद व्यापारियों व कर्मचारियों ने तीनों को पकड़ लिया।

 


आरोप है कि बाजार में मौजूद व्यापारियों ने हिंदू युवक की मुस्लिम लड़कियों से दोस्ती का विरोध करना शुरू कर दिया। वहां युवक की पिटाई कर दी। बुर्के में मौजूद युवतियों के साथ काफी अभद्रता की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कोतवाली पुलिस ने आरोपी व्यवसायी व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की।

 monika

सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि भगत सिंह मार्केट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में दो मुस्लिम लड़कियों के साथ शॉपिंग करने आया एक हिंदू युवक और व्यापारी लड़कियों से अभद्रता कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।