मेरठ: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में फायरिंग, ABVP नेता पर चाकू से हमला, कई राउंड फायरिंग; पुलिस बल तैनात

मेरठ के सीसीएसयू परिसर में बुधवार की दोपहर छात्रों के बीच फायरिंग से हड़कंप मच गया। बताया गया कि यहां कुछ हमलावरों ने छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष हंस चौधरी पर हमला कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।
 | 
mrt
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्र गुटों के बीच हुए विवाद में फायरिंग हो गई। कुछ लड़कों ने एमएसडब्ल्यू के छात्र हंस कुमार चौधरी के साथ मारपीट की है। घायल छात्र को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंस कुमार मूल रूप से मुरादनगर का रहने वाला है और यहां सीसीयू से पढ़ाई कर रहा है।Read Also:-मेरठ : पुलिस ने होटल में मारा छापा, होटल के अलग-अलग कमरों से पकड़े गए 10 प्रेमी जोड़े, मचा हड़कंप

 

बता दें कि आज नैक की छह सदस्यीय टीम निरीक्षण के लिए विश्वविद्यालय पहुंच रही है। उससे पहले परिसर में इस तरह की फायरिंग और आपराधिक घटना विश्वविद्यालय की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। नैक के सामने विवि की छवि भी धूमिल हुई है। विवि की प्रतिष्ठा धूमिल हुई है।

 

एबीवीपी नेता को चाकू मारा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश सचिव हंस कुमार चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एमएसडब्ल्यू के छात्र हैं। हंस ने बताया कि बुधवार को वह दोस्तों के साथ अपने विभाग के बाहर खड़ा था। अचानक 10 से 12 लोग आए और उस पर हमला कर दिया। इन लड़कों ने पहले मुरादनगर निवासी हंस कुमार पुत्र अरविंद कुमार के साथ मारपीट की और लाठी, डंडे से मारा। चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद फायरिंग करते रहे।

 

घायल छात्र नेता ने बताया कि ये नकाबपोश लड़के बाइक पर आए थे। वह खड़ा होकर अपने दोस्तों के साथ बातें कर रहा था। तभी नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। छात्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अज्ञात में मेडिकल थाने में तहरीर दी है। मेडिकल थाना इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी तहरीर के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है.

 

मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि घटना हंस चौधरी नाम के युवक के साथ हुई है। चीफ प्रॉक्टर ने फोन पर बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जांच की जा रही है। विवाद किस मामले में हुआ इसकी जांच की जा रही है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।