मेरठ-दोहरा हत्याकांड : एलएलबी के छात्र और उसके साथी ने की व्यापारी दंपति की हत्या, लूटे के पैसों से कारोबार शुरू करना चाहते थे, दोनों गिरफ्तार
मेरठ में स्पोर्ट्स कारोबारी और उनकी पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम देने वाले रेलवे रोड स्थित प्रेमपुरी से दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके पास से लूटा गया माल भी बरामद हुआ है।
Updated: Aug 12, 2023, 15:25 IST
|

मेरठ में कारोबारी धन कुमार जैन और उनकी पत्नी अंजू जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी LLB के छात्र हैं। पुलिस ने उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपना बिजनेस शुरू करना चाहते थे, जिसके लिए पैसों की जरूरत थी। उन्होंने 15 दिनों तक रेकी करने के बाद डीके जैन के घर में डकैती कर कारोबार शुरू करने की योजना बनाई। READ ALSO:-मेरठ-दोहरा हत्याकांड : पति के बाद पत्नी की भी मौत, कल बदमाशों ने घर में घुसकर बरसाई थी गोलियां, प्रत्यक्षदर्शी पोती ने बताई पूरी बात.....
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका जैन परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। डकैती और हत्या के आरोपी छात्रों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे लूटपाट के इरादे से घर में घुसे थे, लेकिन धन कुमार जैन के विरोध करने पर उन्हें गोली चलानी पड़ी। घटना गुरुवार सुबह ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौरीपुरा में हुई।
पुलिस ने हत्याकांड में प्रेमपुरी के प्रियांशु और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने बताया कि गुरुवार सुबह 7:25 बजे वे दोनों हेलमेट पहनकर घर में घुसे। उन्होंने कारोबारी के बेटे अभिषेक और पोती अंशिका को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद कारोबारी धन कुमार जैन और पत्नी अंजू जैन के कमरे पर पहुंचे। अंजू ने बदमाशों का विरोध किया। इसके बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेलवे रोड थाना क्षेत्र के प्रेमपुरी निवासी एक बदमाश एलएलबी में पढ़ने वाला छात्र है। पुलिस ने प्रियांशु और उसके साथी को पकड़ लिया है। उनके कब्जे से लूटे गए आभूषण और नकदी भी बरामद कर ली गई। दोनों बदमाश इलाके के सीसीटीवी में कैद हो गए हैं, जिसकी मदद से पुलिस उन तक पहुंच सकी।
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) August 12, 2023
घटना के बाद दोनों आरोपी रेलवे रोड चौराहे से गौरीपुरा होते हुए प्रेमपुरी गए। आभूषण लूटकर सामान प्रियांशु के घर रख दिया। सीसीटीवी के बाद पुलिस प्रियांशु के घर तक पहुंची। माल भी बरामद हुआ। देर रात SSP ने खुद SOG कार्यालय में दोनों से पूछताछ की है।
दोनों आरोपियों ने बाइक पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगा रखी थी, लेकिन घटना के बाद उसे हटा दिया। घटना के बाद बदमाशों ने मकबरा डिग्गी के किशोर को लूट की जानकारी लेने के लिए भेजा था। किशोर के जरिए ही बदमाश पुलिस के मूवमेंट की जानकारी ले रहे थे।
SSP रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पुलिस आठ टीमें लगाकर वारदात करने वाले अपराधियों तक पहुंच गई। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। बदमाशों का जैन परिवार से कोई संबंध नहीं है। रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया गया है।
हत्या और डकैती के आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपना बिजनेस शुरू करना चाहते थे और इसके लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। उसने लूटे गए पैसों से बिजनेस शुरू करने का प्लान बनाया। काफी देर तक वह लूटपाट के लिए घर की तलाश करता रहा। उन्होंने रेकी कर डीके जैन का घर चुना। उन्हें पता था कि धन कुमार जैन का बड़ा बेटा नवीन, बहू और दोनों बच्चे सुबह बाहर जाते हैं। घर में केवल दो बुजुर्ग ही बचे हैं। इसलिए उन्होंने वारदात के लिए सुबह का वक्त चुना। घर में कोई सीसीटीवी नहीं है। इस बात का पता उसे भी चल गया था। यह घर सड़क पर होने के बावजूद सुबह के समय यह इलाका सुनसान रहता है। इसलिए लूट के लिए इसे चुना।
