मेरठ : हार से नाराज BSP प्रत्याशी ने BJP पार्षद को गले मिलने के बाद मारा थप्पड़, BJP नेता मिलने गए थे।

मेरठ के वार्ड 41 से BJP प्रत्याशी जीते। जीत का जश्न मनाने के बाद BJP  प्रत्याशी हारे हुए बसपा प्रत्याशी के घर उन्हें गले मिलने के लिए पहुंचे थे।
 | 
MT
मेरठ के वार्ड 41 से BJP प्रत्याशी जीते। जीत का जश्न मनाने के बाद BJP प्रत्याशी हारे हुए BSP प्रत्याशी के घर उनसे गले मिलने के लिए पहुंचे थे। BSP प्रत्याशी को गले लगाने के बाद BJP प्रत्याशी को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। पुलिस मामले को शांत करने के बाद कार्रवाई में जुटी है।READ ALSO:-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फहराया योगी का परचम, नगर निगम की सभी सीटों पर BJP का कब्जा, मेरठ में टूटा मिथक...जिसकी प्रदेश में सत्ता उसका बना महापौर....

 

कंकरखेड़ा के वार्ड 41 से BJP प्रत्याशी सतीश प्रजापति जीते। जीत के बाद BJP प्रत्याशी सतीश प्रजापति ने रैली निकाल जीत की खुशी में जश्न मनाया। जश्न के बाद सतीश प्रजापति हारे हुए BSP प्रत्याशी सुशील कुमार के गले मिलने के लिए गए। BSP प्रत्याशी ने सतीश प्रजापति को गले लगाकर थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज BJP कार्यकर्ताओं ने BSP प्रत्याशी को थप्पड़ की बरसात कर दी। जिसके बाद हंगामा हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची।

 monika

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और कार्रवाई में जुट गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।