मेरठ : मेयर बने BJP के हरिकांत अहलूवालिया, AIMIM के अनस को 75 हजार से ज्यादा वोटों से हराया; तीसरे नंबर पर SP की सीमा प्रधान रहीं....

मेरठ में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती अंतिम चरण में है। मेरठ में SP को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मेयर पद के लिए BJP के हरिकांत अहलूवालिया ने AIMIM के अनस को 75 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। 
 | 
HARIKANT
मेरठ में मेयर और पार्षद के लिए वोटों की गिनती अंतिम चरण में है। मेरठ में SP को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। मेयर पद के लिए BJP के हरिकांत अहलूवालिया ने AIMIM के अनस को 75 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। अनस को 119179 वोट मिले थे। जबकि तीसरे नंबर पर SP विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान रहीं। वहीं, मतगणना केंद्र के बाहर SP और BJP के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कुछ लोग नाले में गिर गए।READ ALSO:-कर्नाटक: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी बोले-राज्य में नफरत का बाजार अब हो गया बंद-अब खुली मोहब्बत की दुकाने

 monika

वार्डों में कौन जीता...
  • वार्ड 1 से नई बस्ती लल्लापुरा से बसपा प्रत्याशी तुलसावती जीती।
  • वार्ड 2 से मलियाना से बीएसपी प्रत्याशी दीपक कुमार प्रजापति जीते। 
  • वार्ड 3 से भाजपा प्रत्याशी अरुण मचल जीते।
  • वार्ड 4 से सुमित मिश्रा भाजपा।
  • वार्ड 5 से सुखपाल निम्बी कुकू सपा विजयी।
  • वार्ड 6 से मोहकमपुर से बीएसपी प्रत्याशी प्रशांत कसाना जीते।
  • वार्ड 7 से बीएसपी प्रत्याशी नरेश सैनी जीते।
  • वार्ड 8 से आज़ाद समाज पार्टी के भूपेंद्र उर्फ भुपे जीते। 
  • वार्ड 9 से कासमपुर से भाजपा प्रत्याशी रेशमा सोनकर जीती।
  • वार्ड 10 से भाजपा की विमला विजयी। 
  • वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी नरेश कुमार कश्यप जीते।
  • वार्ड 13 से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी रामपाल जीते।
  • वार्ड 14 से निर्दलीय प्रत्याशी गुंजन जीती।
  • वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी कविता राही जीती।
  • वार्ड 16 से भाजपा प्रत्याशी अनुराधा जीती।
  • वार्ड 17 से निर्दलीय प्रत्याशी गंगा प्रसाद जीते।
  • वार्ड 19 से भाजपा के आशुतोष मालिक जीते। 
  • वार्ड 20 से भाजपा प्रत्याशी शालू यादव जीती।
  • वार्ड 21 से भाजपा की बबीता खन्ना जीती।
  • वार्ड 22 से बीएसपी प्रत्याशी मदनपाल जीते।
  • वार्ड 23 से निर्दलीय उम्मीदवार कृष्ण कुमार वैद्य जीते।
  • वार्ड 24 से भाजपा के प्रत्याशी आनन्द जाटव जीते।
  • वार्ड 25 से भाजपा के प्रत्याशी अशोक कन्नौजिया विजयी ।
  • वार्ड 27 से गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप वर्मा 477 वोटों से जीते।
  • वार्ड 28 से बीजेपी प्रत्याशी रामबीर जाटव जीते। 
  • वार्ड 29 से भाजपा के पवन चौधरी जीते।
  • वार्ड 31 से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कीर्ति जीते।
  • वार्ड 32 से भाजपा की प्रत्याशी अनुराधा गुलाटी जीती।
  • वार्ड 33 से आज़ाद समाज पार्टी के प्रत्याशी भारत भड़ाना जीते।
  • वार्ड 34 से भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार मांगलिक जीते। 
  • वार्ड 35 से भाजपा की प्रत्याशी पूनम गुप्ता जीती।
  • वार्ड 36 से बीएसपी प्रत्याशी आशीष चौधरी जीते। 
  • वार्ड 37 से भाजपा की प्रत्याशी दीपिका शर्मा जीती।
  • वार्ड 39 से राजीव गुप्ता का विजयी ।
  • वार्ड 40 से गठबंधन प्रत्याशी सुषमा चौधरी जीती। 
  • वार्ड 41 से भाजपा की सीमा प्रजापति जीती।
  • वार्ड 43 से कांग्रेस की सरिता शर्मा जीती।
  • वार्ड 44 से भाजपा प्रत्याशी उत्तम सैनी जीते।
  • वार्ड 45 से भाजपा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह जीते।
  • वार्ड 47 से भाजपा प्रत्याशी कुलदीप बाल्मिकी जीते।
  • वार्ड 49 से सपा प्रत्याशी निशा परवीन जीती।
  • वार्ड 50 से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह सैनी जीते।
  • वार्ड 51 से भाजपा के राजेन्द्र उपाध्याय जीते।
  • वार्ड 53 से निर्दलीय प्रत्याशी शांता पुंडीर जीती। 
  • वार्ड 55 से सपा से हाजी शरीफ जीते।
  • वार्ड 56 से भाजपा प्रत्याशी अभिनव अरोड़ा जीते।
  •  वार्ड 57 से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ढाका विजयी ।
  • वार्ड 58 से निर्दलीय प्रत्याशी सुमित शर्मा जीते। 
  • वार्ड 59 से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण अरोड़ा जीते।
  • 60 से भाजपा की रेखा शर्मा चुनाव जीती।
  • वार्ड वार्ड 61 से भाजपा प्रत्याशी वीरेन्द्र शर्मा बिल्लू जीते।
  • वार्ड 62 से भाजपा प्रत्याशी अनिल वर्मा जीते।
  • वार्ड 63 से भाजपा प्रत्याशी अनुज वशिष्ठ जीते। 
  • वार्ड 64 से भाजपा की सुनीता प्रजापति जीती।
  • वार्ड 65 से एआईएमआईएम के प्रत्याशी इलमास हसीन जीती।
  • वार्ड 66 से सपा प्रत्याशी सलमा मलिक जीती।
  •  वार्ड 67 से निर्दलीय प्रत्याशी गगनदीप गौतम जीते।
  • वार्ड 68 से कांग्रेस प्रत्याशी रूबीना जीती।
  • वार्ड 69 से भाजपा के पंकज गोयल जीते। 
  • वार्ड 70 से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी इकराम जीते
  • वार्ड 71 से एआईएमआईएम के प्रत्याशी फजलेउरकरीम जीते। 
  • वार्ड 73 से इकरामुद्दीन सैफी जीते।
  • वार्ड 74 से प्रत्याशी नाजमा शाहिद पहलवान ने जीत दर्ज की। 
  • वार्ड 83 से रिजवान अंसारी विजयी ।
  • वार्ड 85 से एआईएमआईएम के प्रत्याशी शबीर कस्सार जीते।
  • वार्ड 86 से सपा प्रत्याशी इकराम बालियान जीते।
  • वार्ड 89 से सपा प्रत्याशी नाजरीन शाहिद अब्बासी जीते। 
  • वार्ड 90 से सपा प्रत्याशी नवाब जीते।

price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।