कर्नाटक: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद राहुल गांधी बोले-राज्य में नफरत का बाजार अब हो गया बंद-अब खुली मोहब्बत की दुकाने

कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता का धन्यवाद। 
 | 
RAHUL G
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में कांग्रेस सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत से हराती नजर आ रही है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की सफलता को भारत जोड़ो यात्रा के सकारात्मक परिणाम के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य में कांग्रेस की बढ़त की खबर आते ही राहुल गांधी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और मीडिया को संबोधित करते हुए कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया और नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी। READ ALSO:-कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद हाथ में गदा लिए नजर आए राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 


टक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी नेता राहुल गांधी ने कहा कि इन चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए कर्नाटक की जनता का धन्यवाद। कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हो गया है। आपको बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस 130 से ज्यादा सीटें जीतती नजर आ रही है।

 

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हो गया है और अब प्यार की दुकान खुल गई है। हमने कर्नाटक की जनता से पांच वादे किए थे, हम पहली कैबिनेट में पहले दिन इन वादों को पूरा करेंगे। पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी बार-बार एक बात पर जोर दे रहे थे कि वह अपने पांच वादों को सबसे पहले पूरा करेंगे। 

 monika

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी है। हमने यह लड़ाई प्यार से लड़ी है। कर्नाटक ने दिखाया है कि यह देश मोहब्बत से ही प्यार करता है।

 price

गौरतलब है कि राज्य में कांग्रेस के बढ़त की खबर आते ही कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर यात्रा के दौरान का एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि मैं अजेय हूं, मुझे भरोसा है आज मुझे कोई रोकनेवाला नहीं है।
sonu

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।