कर्नाटक चुनाव के नतीजों के बाद हाथ में गदा लिए नजर आए राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
Karnataka Result 2023: कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल को बैन करने के वादे के बाद बीजेपी ने इस वादे को भगवान बजरंगबली से जोड़कर इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी रैलियों में कई बार बजरंगबली का जिक्र किया।
May 13, 2023, 15:03 IST
| 
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर जनता के फैसले ने साबित कर दिया है कि बजरंगबली कांग्रेस के साथ हैं। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश के कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस बीच, भारतीय युवा कांग्रेस, भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास सहित कई कांग्रेस समर्थकों ने भगवान हनुमान की गदा के साथ राहुल गांधी के वीडियो/तस्वीरें साझा कीं।READ ALSO:-Meerut Municipal Election Result : BJP मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया 16 हजार वोटों से आगे; 20 से ज्यादा वार्डों के नतीजे आए
गौरतलब है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में बजरंग दल को प्रतिबंधित करने के वादे के बाद BJP ने इसे भगवान बजरंगबली से जोड़कर इसे बड़ा मुद्दा बना लिया था। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी रैलियों में कई बार बजरंगबली का जिक्र किया।
🙏 जय सियाराम- जय बजरंगबली 🙏 pic.twitter.com/yjPmRK4t0y
— Srinivas BV (@srinivasiyc) May 13, 2023
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, 'कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के मुताबिक हैं। मोदी जी ने खुद को आगे कर वोट मांगा था, तो ये मोदी जी की हार है... भ्रष्टाचारियों के सिर पर बजरंग बली की गदा पड़ी और BJP सरकार वहां निपट गई।
#WATCH कर्नाटक में नफ़रत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकान खुली है। कर्नाटक की जनता से हमने 5 वादे किए थे, हम इन वादों को पहले दिन पहली कैबिनेट में पूरा करेंगे: कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2023
#KarnatakaElectionResults pic.twitter.com/7aAEfWYLQ4
सीएम अशोक गहलोत ने नतीजों पर कमलनाथ ने कही ये बात
वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस की जीत का ऐलान करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जो माहौल कर्नाटक में देखने को मिला, उसका नतीजा कर्नाटक के चुनाव नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है.
गहलोत ने ट्वीट किया, 'यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार प्रचार किया। कर्नाटक ने साम्प्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। यह आगामी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनावों में भी दोहराया जाएगा।
वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा, 'अब तक की खबरें कांग्रेस के बहुत अच्छे प्रदर्शन की हैं। निश्चित रूप से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। BJP की कोशिश रहेगी कि दूसरे दलों के साथ खरीद-फरोख्त की जाए।
कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
आपको बता दें कि रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पार्टी 138 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सत्ताधारी बीजेपी 62 सीटों तक ही पहुंच सकी है। हालांकि इस चुनाव में JDS को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, वह सिर्फ 24 सीटों पर आगे चल रही है।
आपको बता दें कि रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक पार्टी 138 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि सत्ताधारी बीजेपी 62 सीटों तक ही पहुंच सकी है। हालांकि इस चुनाव में JDS को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उसका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है, वह सिर्फ 24 सीटों पर आगे चल रही है।
