मेरठ: बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन, रेस्टोरेंट पर लव जिहाद का आरोप, फीडबैक वॉल पर मुस्लिम लड़के के साथ लिखा हिंदू लड़की का नाम....

मेरठ के एक रेस्टोरेंट में मुस्लिम लड़कों के साथ हिंदू लड़कियों के नाम लिखे जाने पर हंगामा मच गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात रेस्टोरेंट पर विरोध प्रदर्शन किया।
 | 
MRT
मेरठ के एक रेस्टोरेंट में मुस्लिम लड़कों के साथ हिंदू लड़कियों के नाम लिखे जाने पर हंगामा मच गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार देर रात रेस्टोरेंट पर प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि इस होटल में लव जिहाद का सिंडिकेट चल रहा है। मुस्लिम लड़कों के चंगुल में फंस रही हैं हिंदू लड़कियां। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।READ ALSO:-मेरठ दोहरा हत्याकांड : माता-पिता की हत्या का असली सच-रेस्टोरेंट में पार्टी, फिर तयशुदा प्लानिंग के साथ पहुंचे घर, और कर डाला दिल दहला देने वाला हत्याकांड

 

यह रेस्टोरेंट नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर में है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात अचानक हंगर कैफे में छापा मार दिया। रेस्टोरेंट के फीडबैक वॉल पर हिंदू लड़कियों के साथ मुस्लिम लड़कों के नाम लिखे हुए थे। आपत्तिजनक बातें भी लिखी गईं। यह देख हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

 M

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैफे संचालक पर आरोप लगाया कि गैर समुदाय के लड़के लड़कियों को यहां लाकर गुमराह करते हैं। कैफे में खुलेआम अश्लीलता होती है। कैफे की दीवारों पर आपत्तिजनक स्लोगन भी लिखे हुए थे। 

 monika

रेस्टोरेंट से लड़के-लड़कियां भाग गए 
विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह धर्म प्रसार प्रमुख अश्वनी गुप्ता ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा हमें सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर एफ ब्लॉक स्थित एक रेस्टोरेंट में गलत गतिविधियां चल रही हैं। जब हम वहां पहुंचे तो वहां बैठे लड़के-लड़कियां भाग गए। नौचंदी थाने की पुलिस आई। यहां दीवारों पर अश्लील स्लोगन लिखे मिले। यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के पास से अश्लील सामग्री मिली।

 sonu

कैफे मालिक ने कहा- हम सिर्फ फीडबैक लेते हैं
कैफे के मालिक अरुण ने बताया कि उन्होंने विजिटर्स से फीडबैक मैसेज छोड़ने को कहा है। नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कैफे संचालक को ऐसे स्लोगनों को हटाने की चेतावनी भी दी गई। 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
price

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।